खेसारी लाल यादव ने बताई ज्यादा फीस लेने की वजह, जानकर आप भी करेंगे भोजपुरी सुपरस्टार को सैल्यूट

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav Interview) ने कहा कि वह ज्यादा फीस लेते हैं क्योंकि वह डबल शिफ्ट में काम करते हैं। उन्होंने कहा,'मैं अगर किसी प्रोड्यूसर से 50 लाख रुपए चार्ज करता हूं, तो उसमें से 20 लाख रुपए जरुरतमंद लोगों की मदद करता हूं और 30 लाख रुपए अपने पास रखता हूं।'

फिल्म दबंग सरकार के एक सीन में खेसारी लाल यादव। (फोटोः यूट्यूब स्टिल)

भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) जितनी ज्यादा फिल्में और गाने करते हैं, उससे ज्यादा सोशल कोज के लिए भी काम करते हैं। लोगों की मदद करते हुए उनकी कई तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए हैं। खेसारी लाल यादव लोगों की ये मदद अपनी फीस के पैसों से करते हैं। हाल ही में, भोजपुरी फिल्मों के डायरेक्टर और म्यूजिक डायरेक्टर रजनीश मिश्रा ने मीडिया के सामने ही खेसारी लाल यादव पर ज्यादा फीस लेने की शिकायत की जिसकी वजह से वह थोड़ा नाराज हुए और इसका जवाब दिया है।

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav Interview) ने कहा कि वह ज्यादा फीस लेते हैं क्योंकि वह डबल शिफ्ट में काम करते हैं। उन्होंने एक न्यूज पोर्टल को दिए इंटरव्यू में कहा,’अगर मुझे एक शिफ्ट में काम करने के लिए 3000 रुपए मिलते हैं, तो मैं लगातार दो शिफ्ट में काम करता हूं, तो 6000 रुपए पाने का अधिकार रखता हूं। मैं अगर किसी प्रोड्यूसर से 50 लाख रुपए चार्ज करता हूं, तो उसमें से 20 लाख रुपए जरुरतमंद लोगों की मदद करता हूं और 30 लाख रुपए अपने पास रखता हूं।’ अपनी आलोचना को लेकर उन्होंने कहा कि दुनिया में अगर आप आए हैं तो आलोचना तो होगी ही। रास्ते में चलेंगे तो डिवाइडर और टोल नाके से सामना करना पड़ेगा ही।

महाराष्ट्र बाढ़ पीड़ितों की भी करेंगे मदद

हाल ही खेसारी लाल यादव ने बिहार (Bihar Floods) में आई बाढ़ से प्रभावित जिले सीतामढ़ी में बाढ़ पीड़ितों की मदद की। उन्होंने महाराष्ट्र के बाढ़ पीड़ितों की मदद करने की बात कही। उन्होंने कहा कि वह महाराष्ट्र बाढ़ (Maharashtra Floods) पीढ़ितों के लिए 20-25 लाख रुपए खर्च करेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान करने से मना कर दिया। उनका कहना है कि राहत कोष का पैसा कभी गरीबों तक नहीं पहुंचेगा। साथ ही, खेसारी लाल यादव ने कहा कि वह जरुरतमंद लोगों की मदद करने के बाद प्रचार करना जरूरी समझते हैं क्योंकि इससे लोग लोगों की मदद करने के लिए प्रभावित होंगे और खुद आगे आएंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें मानने वाले 10 प्रतिशत लोग भी मदद करने के लिए आगे आएंगे, तो समाज में बदलाव होगा।

खेसारी लाल यादव ने इस वजह से नहीं मनाया अपने बेटे का बर्थडे

यहां देखिए खेसारी लाल यादव की जिंदगी का कड़वा सच क्या है…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।