खेसारी लाल यादव-काजल राघवानी के सॉन्ग ‘जबले जागल बानी’ ने मचाया तहलका, इतने करोड़ लोगों ने लिया इस गाने का मजा

खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की फिल्म 'संघर्ष' का सॉन्ग 'जबले जागल बानी' को यूट्यूब पर 8 करोड़ से अधिक लोगों ने देखा। इस सॉन्ग को खेसारी लाल यादव और हन्नी बी ने गाया है।

खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी। (फोटोः यूट्यूब स्टिल)

भोजपुरी फिल्मों के स्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव का अब सिर्फ भोजपुरिया जवार के बाहर भी काफी फेमस हो गए है। उनकी फैन फॉलोइंग अब पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड से बाहर गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक सहित देश के कई हिस्सों में तक बढ़ गई है। इसका सबूत उनके द्वारा गाए भोजपुरी सॉन्ग इंटरनेट पर काफी धमाल मचाते हैं। उनके लगभह हर गाने करोड़ों की तादाद में सुने जाते हैं। अकेले यूट्यूब प्लेटफॉर्म उनके कई गाने ऐसे हैं जिन्हें करोड़ों लोगों ने सुना और देखा है।

आठ करोड़ से ज्यादा व्यूज

इसी क्रम में उनके एक और गाने को करोड़ो लोगों ने देखा है। इस गाने का नाम है, ‘जबले जागल बानी।’ इस गाने में खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी डांस कर रहे हैं। यह एक रोमेंटिक भोजपुरी सॉन्ग है। हालांकि यह गाना भोजपुरी फिल्म ‘संघर्ष’ का सॉन्ग है। यह फिल्म पिछले साल रक्षाबंधन के मौके पर रिलीज हुई थी। लेकिन इसके सॉन्ग अभी तक लोगों द्वारा देखें जा रहे हैं। खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी के इस सॉन्ग को यूट्यूब पर अब तक 8 करोड़ से अधिक लोगों ने देख लिया है।

खेसारी लाल यादव और हन्नी बी ने गाया

आपको बता दें कि ‘जबले जागल बानी’ सॉन्ग को खेसारी लाल यादव और हन्नी बी ने गाया है। इसके म्यूजिक को मधुकर आनंद ने कम्पोज किया और प्यारे लाल यादव ने इसे लिखा है। फिल्म ‘संघर्ष’ को पराग पाटिल ने डायरेक्ट किया और रत्नाकर कुरमा ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी के अलावा रितु सिंह, अवधेश मिश्रा, महेश अचार्य, संजय महानंद, निशा झा सहित कई कलाकार शामिल रहे।

भोजपुरी के टावर हैं खेसारी लाल यादव

भोजपुरी इंडस्ट्री में बतौर सिंगर एंट्री  मारने वाले खेसारी लाल यादव का मासूमियत भरा अंदाज लोगों को इतना भाया कि खेसारी की एक्टिंग को भी लोगों ने प्रोत्साहन दिया। आज आलम ये है कि खेसारी के पास ना केवल फिल्मों की कतार है बल्कि इन्हे भोजपुरी का टावर भी कहा जाता है।

यहां देखिए खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी ये डांस वीडियो…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।