काजल राघवानी के प्यार में डूबे खेसारी लाल यादव ने परिवार का करवाया इतना नुकसान, देखिए ये कॉमेडी वीडियो

भोजपुरी काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav Kajal Raghwani Comedy Scene )का एक कॉमेडी वीडियो यूट्यूब पर काफी देखा जा रहा है। यह वीडियो क्लिप भोजपुरी फिल्म दबंग आशिक के एक सीन का है। इस वीडियो में खेसारी लाल यादव काजल राघवानी के खयालों में खो जाते हैं।

काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव। (फोटोः यूट्यूब स्टिल)

भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और एक्ट्रेल काजल राघवानी (Kajal Raghwani Khesari Lal Yadav Film )की जोड़ी भोजपुरी इंडस्ट्री सबसे हिट जोड़ी है। इन दोनों की जोड़ी वाली फिल्में भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाती हैं। फिल्मों के अलावा इनके सोलो सॉन्ग और एल्बम भी सोशल मीडिया वायरल और यूट्यूब पर ट्रेंड बनते हैं। इनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री काफी कमाल की है, जिसकी वजह से फैंस साथ में देखना पसंद करते हैं। इन दोनों का एक कॉमेडी वीडियो यूट्यूब पर काफी देखा जा रहा है।

यह वीडियो क्लिप भोजपुरी फिल्म दबंग आशिक (Dabang Aashiq Bhojpuri Film) के एक सीन का है। इस वीडियो में खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav  Comedy Scene) आशिकी से भरा एक डायलॉग मारते हुए चारपाई पर लैटे हुए हैं। इसके बाद वह काजल राघवानी के खयालों में खो जाते हैं। तभी देखते हैं कि सामने काजल राघवानी अपनी अपनी दिलकश अंदाज में चलती हुई उनके पास आ रही हैं और जैसे ही वह उनके नजदीक पहुंचती हैं। खेसारी लाल यादव उन्हें आई लव यू बोलकर अपनी बांहों में भर लेते हैं और किस करना शुरू करते हैं, लेकिन एक आम उनके सिर पर गिरता है, तो पता चलता है कि वो अंजना सिंह (Anjana Singh) है और उन्हें छोड़ कर घर में भाग जाते हैं।

काजल राघवानी के खयालों में डूबकर करवाया नुकसान

इसके बाद खेसारी लाल यादव की भाभी उन्हें अर्केस्ट्रा बुक करवाने आए लोगों से डील करने के लिए बोलती हैं। खेसारी लाल यादव उनसे डील करते वक्त भी काजल राघवानी (Kajal Raghwani Film) की खयालों में डूब जाते हैं और बुकिंग करवाने आए लोगों में से एक को काजल राघवानी समझ बहुत सस्ते में ऑर्डर ले लेते हैं। ये देख उनकी भाभी हैरान होती हैं। इतने में उनके भतीजे उन्हें देखकर हंसने लगते हैं।

खेसारी लाल यादव के इस दर्दभरे गाने ने यूट्यूब पर मचाया धमाल, 2 दिन में मिले इतने लाख व्यूज

यहां देखिए भोजपुरी फिल्म दबंग आशिक का ये कॉमेडी सीन…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।