खेसारी लाल यादव बे बनाया कांवड़ यात्रा पर एल्बम, खेसरिया के कवर बज गइल सॉन्ग ट्रेंड हो रहा है

30 जुलाई के दिन शिवरात्रि है और 15 जुलाई से ही देशभर से शिवभक्त कांवड़ यात्रा पर निकल जाएंगे। भोजपुरी जगत में भी कांवड़ यात्रा बेहद महत्वपूर्ण है इसलिए शिव जी और कावंड़ (Kawar Song) पर कई फ़िल्में बनाई गईं और गानों का भी निर्माण किया गया है।

खेसारी लाल यादव के कावंड़ गीत पोस्टर (फोटो इंस्टाग्राम)

30 जुलाई के दिन शिवरात्रि है और 15 जुलाई से ही देशभर से शिवभक्त कांवड़ यात्रा पर निकल जाएंगे। भोजपुरी जगत में भी कांवड़ यात्रा बेहद महत्वपूर्ण है इसलिए शिव जी और कावंड़ (Kawar Song) पर कई फ़िल्में बनाई गईं और गानों का भी निर्माण किया गया है। साल 2019 की बात करें तो आपको बता दें कि भक्तों का ख्याल रखते हुए खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने कावंड़ यात्रा पर बोल बम नाम का एल्बम बना दिया है जिसे बहुत पसंद किया जा रहा है। इस एल्बम का जो सॉन्ग आज ट्रेंड हो रहा है उसका टाइटल नाम है खेसरिया के कवर बज गइल।

खेसारी लाल यादव के इस कावंड़ सॉन्ग (Kawar Bhojpuri Song) को यूट्यूब पर इतनी बार सूना और देखा जा रहा है कि व्यूज के आंकड़े कम से कम समय में तेजी से बढ़ रहे हैं। कुछ देर पहले ही अपलोड किया गया ये गाना व्यूज के मामले में 56,681 तक जा पहुंचा है। इस एल्बम के सभी गानों को खेसारी लाल यादव ने गाया है, लिखा है प्यारे लाल यादव ने जबकि कम्पोज किया है धनंजय मिश्रा ने। खेसरिया के कवर बज गइल के अलावा इस एल्बम के जिन गानों को पसंद किया जा रहा है उनमे कावरियां डांस करे, बगल वाली भौजी बोलेरो से जाली, छुट्टी लेके अइले देवर, ये सइयां हमरो मम्मी चलो हो .. के नाम शामिल हैं।

वीडियो में देखें खेसारी का कावंड़ सांग खेसरिया के कवर बज गइल

खेसारी लाल यादव ने भोजपुरी इंडस्ट्री (Bhojpuri Cinema) में भक्ति गीतों को लेकर ही एंट्री की थी। देखते देखते इनकी फैन फॉलोविंग इतनी ज्यादा हो गई कि डिमांड एक्टिंग की भी आने लगी। फैंस के कहने पर खेसारी लाल यादव ने एक्टिंग भी की और आज देखिए वे भोजपुरी के सुपरस्टारों में गिने जाते है। खेसारी लाल यादव की जोड़ी काजल राघवानी (Khesari Lal Yadav) के साथ खूब जमती है। इस जोड़ी का कोई भी वीडियो हो, पोस्ट होते ही सोशल मीडिया पर बड़ी ही तेजी से वायरल हो जाता है।

एक्सक्लूसिव वीडियो में देखें खेसारी लाल यादव की जिंदगी का कड़वा सच

धर्मेंद्र दुबे :मेरा नाम धर्मेंद्र दुबे है। फिल्म जगत की खबरें आप तक पहुंचना मेरा काम है। अजय देवगन ने मेरे लिए कहा था, 'तुम एक अच्छे पत्रकार ही नहीं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हो'।