Navratri Bhojpuri Song: देवी माई के विदाई में फूट-फूट कर रोने लगे खेसारी लाल यादव, गाना सुन छलक उठेंगे आंसू

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और बहुत ही बेहतरीन सिंगर खेसारी लाल यादव देवी की भक्ति से कैसे अछूते रह सकते हैं। इन दिनों खेसारी लाल यादव के कई देवी भक्ति गाने यूट्यूब पर लगातार हिट दिए जा रहे हैं।

खेसारी लाल यादव माता की भक्ति में फुट फुट का रो पड़े ( फोटो - यूट्यूब )

देशभर में नवरात्री का त्योहार बहुत धूमधाम से मनाया जा रहा है। माता की भक्ति में आम से खास सब देवी की सेवा में जुटे हुए हैं। ऐसे में भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और बहुत ही बेहतरीन सिंगर खेसारी लाल यादव देवी की भक्ति से कैसे अछूते रह सकते हैं। इन दिनों खेसारी लाल यादव के कई देवी भक्ति गाने यूट्यूब पर लगातार हिट दिए जा रहे हैं। फैंस इन देवी भजन गीतों को बहुत पसंद कर रहे हैं। खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) अपने भक्ति भजनों से भक्तों को झूमने पर मजबूर कर रहे हैं।

ऐसे में खेसारी लाल यादव का एक और देवी गीत तुरी द विदाई के रिवाज (Tur Di Vidai Ke Riwaj) भक्तों के बीच बहुत पसंद किया जा रहा है। आपको बता दे कि यह देवी की विदाई वाला गीत है। जैसे कि आप वीडियो में देख पा रहे हैं खेसारी लाल यादव  देवी मां को वापस न जाने के लिए मना रहे हैं। इस सॉन्ग में देवी मां को देश में हो रहे प्राकृतिक आपदा से परेशान लोग और सैनिकों की सुरक्षा का वास्ता देकर रुकने के लिए कह रहे हैं। खेसारी के भाव और बोल इतने दर्दभरे हैं कि गाना सुनकर आपकी भी आंखे भर आएंगी। खास बात खेसारी लाल मां की आराधना करते वक्त फूट फूट कर रोने लगते हैं।

यहां देखें खेसारी लाल यादव का दर्दभरा देवी गीत… 

तुरी द विदाई के रिवाज को पवन पांडे (Pawan Pandey) ने लिखा है। जबकि इस गाने को म्यूजिक मधुकर आनंद ने दिया है। इसे खेसारी लाल ने अपनी आवाज़ दी है। वीडियो में खेसारी लाल यादव रेड कलर का कुर्ता पहने हुए हैं। वह बिल्कुल ही माता के भक्त दिखाई दे रहे हैं। नवरात्री के इस पावन अवसर पर खेसारी का यह गाना इतना पसंद किया जा  रहा है कि अब तक यूट्यूब पर 676,766 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। आपको खेसारी लाल यादव का देवी गीत कैसा लग कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

डियो  में देखें खेसारी लाल ने क्यों नहीं किया निरहुआ और रवि किशन का चुनाव प्रचार…