Khesari Lal Song: रिलीज के साथ ही खेसारी लाल के नए गाने धमाका होई आरा में का धमाल! देखें वीडियो

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का गाना 'धमाका होई आरा में' यूट्यूब पर धूम मचा रहा है। खेसारी लाल के गाने को रिलीज होने के महज एक दिन के अंदर ही लाखों व्यूज मिल चुके हैं।

खेसारी लाल यादव (फोटो: इंस्टाग्राम)

Khesari Lal Yadav Song: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपने कॉमेडी अंदाज से दर्शकों को दीवाना बनाने वाले सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अपनी आवाज के जादू के लिए भी जाने जाते हैं। इन दिनों खेसारी लाल ने नए साल पर एक गाना रिलीज किया है। इस गाने में खेसारी लाल का गजब ही अंदाज देखने को मिल रहा है। खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का गाना ‘धमाका होई आरा में’ यूट्यूब पर धूम मचा रहा है। खेसारी लाल के गाने को रिलीज होने के महज एक दिन के अंदर ही लाखों व्यूज मिल चुके हैं।

नए साल पर खेसारी लाल यादव के गाने ‘धमाका होई आरा में’ को काफी पसंद किया जा रहा है। इस गाने को अंतरा सिंह प्रियंका और खेसारी लाल यादव ने गाया है। गाने ने रिलीज होने के महज 5 दिन में 66 लाख से अधिक व्यूज बटोर लिए हैं।

Pawan Singh Hit Song: मोनालिसा संग पवन सिंह ने किया जमकर रोमांस! देखें वीडियो

इस भोजपुरी गाने के बोल सोनू सुधाकर ने लिखे हैं। जबकि इसका निर्देशन संतोष राणा ने किया है। वहीं, गाने का म्यूजिक साजन मिश्रा का है। साल के अंत में खेसारी लाल यादव ने एक के बाद एक, कई हिट गाने दिए हैं।

इसी के साथ ही खेसारी लाल यादव का ‘वैक्सीन नया साल के’ गाना भी धमाल मचा रहा है। इस गाने में खेसारी लाल हरे-रामा, हरे-कृष्णा गाते भी नजर आ रहे हैं। इस गाने को खेसारी लाल यादव और अंतरा सिंह प्रियंका (Antra Singh Priyanka) ने गाया है। गाने में डिंपल यादव (Dimple Yadav) और खेसारी लाल यादव की जोड़ी धमाल मचा रही है। दर्शकों को इन दोनों की केमिस्ट्री पसंद आ रही है।

Pawan Singh Bhojpuri Song: इंटरनेट पर छाया पवन सिंह का ‘रुसल बानी का’ सॉन्ग, मिले 80 लाख व्यूज

हिंदी रश की ताजा वीडियो यहां देखें: 

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.