खेसारी लाल यादव के इस गाने ने मचाया धमाल! व्यूज हुए 3 करोड़ के पार

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) भोजपुरी सिनेमा के टॉप स्टार्स में से एक हैं। खेसारी लाल इन दिनों अपने फैंस के लिए एक से बढ़कर एक नए गाने लेकर आ रहे हैं। खेसारी लाल की फैन फॉलोइंग भी इतनी तगड़ी है कि उनके गाने रिलीज के साथ ही इंटरनेट पर छा जाते हैं। खेसारी के गानों से उनके फैंस खुद को कनेक्ट करने लगते हैं। इसी के चलते यूट्यूब पर उनके गानों की धूम देखने को मिलती है। अब खेसारी लाल का एक पुराना गाना काफी हिट हो रहा है।

खेसारी लाल यादव (फोटो: इंस्टाग्राम)

खेसारी लाल का गाना ‘इंसान खिलौना हो गईल’ 1 मई को रिलीज किया गया था। इस गाने को अब तक 3,31,97,377 बार देखा जा चुका है। व्यूज की संख्या जिस तरह बढ़ रही है उसे देखकर लग रहा है कि जल्द ही ये आंकड़ा 4 करोड़ पार कर जाएगा। खेसारी के इस गाने को काफी पसंद किया जा रहा है।

खेसारी लाल यादव का गाना ‘इंसान खिलौना हो गईल’

खेसारी लाल के इस गाने में कोरोना महामारी के चलते जनता की भयावह स्थिति को दिखाने की कोशिश की थी। इस गाने के बोल अजीत हलचल ने लिखे हैं। जबकि गाने का म्यूजिक लॉर्ड जी का है। गाने को आशीष सत्यार्थी ने डायरेक्ट किया है। सोशल मीडिया पर ये गाना काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

खेसारी लाल भोजपुरी सिनेमा के टॉप स्टार हैं। उनके गाने रिलीज के साथ ही वायरल हो जाते हैं। नए गाने हो या पुराने गाने हमेशा सदा बहार बने रहते हैं। खेसारी लाल की हिट लिस्ट में अब इंसान खिलौना हो गईल भी शामिल हो गया है।

आलिया भट्ट ने प्रेग्नेंसी के बाद बदली इंस्टा पर DP, जाने आखिर क्या है तस्वीर के पीछे की कहानी?

बॉलीवुड और टीवी की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.