खेसारी लाल यादव के होली सॉन्ग ‘छपरा में पकड़ाएंगे’ ने किया रंग-बिरंगा माहौल, इतने करोड़ लोगों ने लिए मजे

भोजपुरी सिंगर खेसारी लाल यादव का नया होली सॉन्ग 'छपरा में पकड़ाएंगे' रिलीज हुए दो दिन हो गए और उनका ये सॉन्ग अब भी यूट्यूब के टॉप 10 में ट्रेंड कर रहा है। इस सॉन्ग में दिखाया गया है कि बिहार में शराब पाबंदी के बावजूद भी लोग कैसे जुगाड़ करते हैं।

खेसारी लाल यादव। (फोटोः यट्यूब स्टिल)

भोजपुरी के सुपरस्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव का नया होली गीत यूट्यूब पर ट्रेंडिंग बना हुआ है। इस होली सॉन्ग का नाम ‘छपरा में पकड़ाएंगे’ है। खेसारी लाल यादव का ये सॉन्ग ‘नून रोटी खाएंगे’ थीम पर आधारित है। इस सॉन्ग को 34 लाख लोगों से अधिक लोग देख चुके हैं। यह सॉन्ग पिछले तीन दिनों से यूट्यूब की टॉप 10 ट्रेंडिंग में बना हुआ है।

आपको बता दें कि यह सॉन्ग ‘छपरा में पकड़ाएंगे’ एल्बम ‘होली में ठीक है’ का है। इसे खुद खेसारी लाल यादव ने गाया। इस गाने को आजाद सिंह ने लिखा है। और म्यूजिक आशीष वर्मा ने कम्पोज किया है। खेसारी लाल यादव का यह सॉन्ग सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस सॉन्ग में खेसारी लाल यादव की अपने दोस्तों के साथ खूब नाच रहे हैं। इस सॉन्ग में खेसारी लाल यादव अपने दोस्तों के होली में शराब पीने के मजे ले रहे हैं।

ऑडियो वर्जन को मिले 1 करोड़ से अधिक व्यूज

दरअसल, बिहार सरकार ने राज्य में शराब पर पाबंदी लगा रखी है। इसे देखते हुए खेसारी लाल यादव दूसरे राज्य से चोरी-छुपे शराब लाते हैं और अपने दोस्तों और पिताजी को पिलाते हैं। इस बैकग्राउंड थीम में पुलिस भी उन्हें पड़ती है। लेकिन रिश्वत देकर छूट जाते हैं। हालांकि ये सॉन्ग फरवरी में ही जी म्यूजिक भोजपुरी के जरिए ऑडियो वर्जन में रिलीज हुआ था। ऑडियो वर्जन वाले इस सॉन्ग को 1 करोड़ से अधिक लोगों ने सुना है। जबकि इसका वीडियो वर्जन 10 मार्च को रिलीज हुआ जिसे 34 लाख से अधिक लोगों ने देखा है।

पूरे देश में खेसारी लाल यादव के दीवाने

आपको बता दें कि खेसारी लाल यादव के दीवाने अब बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड के अलावा गुजरात, महाराष्ट्र, पंजाब समेत कई राज्यों में फैल गया है। उनकी आवाज, सॉन्ग और फिल्मों को हर कोई  काफी पसंद करते हैं। यही वजह है उनके सॉन्ग और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो जाते हैं।

यहां देखिए खेसारी लाल यादव का होली सॉन्ग ‘छपरा में पकड़ाएंगे’…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।