भोजपुरी सिंगर खेसारी लाल यादव के जन्मदिन पर ट्रेंड हुुआ होली का ये मस्त गीत, कुकुरा चहेट देला…

खेसारी लाल यादव के इस नये होली सॉन्ग 'कुकुरा चहेट देला' ने धमाल मचा रखा है। यूट्यूब पर ये सॉन्ग नंबर 8 ट्रेंड पर बना हुआ है। इस सॉन्ग को खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने गाया है।

खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह। (फोटोः यूट्यूब स्टिल)

भोजपुरी के सुपरस्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव का आज 33वां जन्मदिन है। पिछले कई दिनों से यूट्यूब ट्रेंड पर छाए हुए हैं। उनके पहले उनका भोजपुरी सॉन्ग छपरा में पकड़ाएंगे यूट्यूब ट्रेंड की टॉप 10 लिस्ट में नंबर पांच और सात पर रहा। अब खेसारी लाल यादव के इस नये होली सॉन्ग ‘कुकुरा चहेट देला’ ने धमाल मचा रखा है। यूट्यूब पर ये सॉन्ग नंबर 8 ट्रेंड पर बना हुआ है। इस सॉन्ग को खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने गाया है।

खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह के इस होली सॉन्ग की थीम प्रेमी-प्रेमिका के बीच बातचीत पर आधारित है। दरअसल, इस सॉन्ग में प्रेमी अपनी प्रेमिका को उसके घर पर जाकर रंग-गुलाल लगाना चाहता है, लेकिन प्रेमिका का कुत्ता उसके प्रेमी को घर में जाने नहीं दे रहा है। उसको काटने के लिए आगे बढ़ रहा है। ऐसे में वो वहां स चला जाता है और अपनी प्रेमिका को इस घटना के बारे में मोबाइल से फोन करके बता रहा है।

प्रेमी को बताए ये ट्रिक्स

प्रेमिका भी उसकी बातों को सुनकर उसे ट्रिक बता रही है। अपने घर में आने की। कुत्ते से बचने के तरीके बता रही है। लेकिन प्रेमी को डर है कि कहीं उसे कुत्ता ना काट ले। वह अपने दोस्तों को साथ लाने के लिए भी कहता है। लेकिन प्रेमिका कहती है कि अपने दोस्तों को बाहर छोड़ देना और अकेले अंदर आना।

इस होली सॉन्ग को मिले इतने व्यूज

आपको बता दें कि 14 मार्च को रिलीज हुए इस सॉन्ग को अब तक 13 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। खेसारी लाल यादव का इससे पहले ‘छपरा में पकड़ाएंगे‘ सॉन्ग को 1 करोड़ से अधिक लोगों ने यूट्यूब पर ऑडियो-वीडियो वर्जन में सुना और देखा है।

खेसारी लाल यादव के दीवाने अब बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड के अलावा गुजरात, महाराष्ट्र, पंजाब समेत कई राज्यों में फैल गया है। उनकी आवाज, सॉन्ग और फिल्मों को हर कोई काफी पसंद करते हैं। यही वजह है उनके सॉन्ग और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो जाते हैं।

यहां देखिए खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह का ये होली सॉन्ग…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।