खेसारी लाल यादव से पहले भोजपुरी के इन सितारों ने बिग बॉस के घर में की एंट्री, रवि किशन रहे सबसे आगे

बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) के घर में भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की एंट्री हो चुकी है। लेकिन क्या आप जानते हैं खेसारी लाल यादव से पहले भी कई भोजपुरी स्टार बिग बॉस के घर में अपना दम दिखा चुके हैं। नहीं! तो हम बताते हैं।

बिग बॉस 13 के घर में भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav Bigg Boss 13)  की एंट्री हो चुकी है। रानी चटर्जी की वेलकम परफॉर्मेंस के बाद खेसारी लाल यादव ने घर में कदम रखे। रानी चटर्जी ने अपने फैंस से अपील की है कि वो खेसारी लाल को जिताने के लिए दिल खोलकर वोट करें। इस दौरान स्टेज पर रानी चटर्जी, सलमान खान और खेसारी लाल यादव पूरे मस्ती के मूड में नजर आए। क्या खेसारी लाल यादव बिग बॉस 13 खिताब अपने नाम कर पाएंगे? ये तो आने वाले एपिसोड में पता चल जाएगा।

लेकिन क्या आप जानते हैं खेसारी लाल यादव से पहले भी कई भोजपुरी स्टार बिग बॉस के घर में अपना दम दिखा चुके हैं। नहीं! तो हम बताते हैं।

बिग बॉस के घर में सबसे पहले कदम रखने वाले भोजपुरी की मेगा स्टार और वर्तमान में गोरखपुर से बीजेपी सांसद रवि किशन (Ravi Kishan)  हैं। वह बिग बॉस के पहले सीजन में आए थे। शो में आने के बाद उनकी करियर में कई बड़े बदलाव हुए। अपने भोजपुरियाअंदाज और अद्भुत या फिर बाबू और जिन्दगी झंड बा, तब्बो घमंड बा जैसे जुमलों के चलते इतने मशहूर हुए कि प्रतियोगिता रनर अप राउंड तक पहुंचे।

इसके बाद भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे पुराने सिंगर और एक्टर मनोज तिवारी (Manoj Tiwari Bigg Boss)  बिग बॉस 4 का हिस्सा बने। उन्होंने बिग बॉस के घर में अपनी एक अलग भूमिका बनाई और लोगों का दिल जीतने में भी कामयाब रहे थे। फिलहाल मनोज तिवारी भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष और उत्तर पूर्वी दिल्ली से सांसद हैं।

मनोज तिवारी के बाद भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे बेहतरीन आइटम नंबर करने वाली आइटम क्वीन संभावना सेठ  (Sambhavna Seth) भी बिग बॉस के घर में मेहमान बनी। उन्होंने बिग बॉस 8 में हिस्सा लिया।

इसके बाद भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार और सिंगर दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav)  जिन्हें हम सभी निरहुआ के सामने से जानते हैं, ने भी बिग बॉस में हिस्सा लिया। बिग बॉस 9 के घर में उन्होंने कंटेस्टेंट के साथ-साथ उन्होंने ऑडियंस को भी खूब एंटरटेन किया।

निरहुआ के बाज भोजपुरी की इंडस्ट्री की सबसे हॉट एक्ट्रेस कहीं जाने वाली मोनालिसा और विक्रांत सिंह राजपूत ने भी बिग बॉस 10 में हिस्सा लिया। दोनों ने कई भोजपुरी में फिल्मों में साथ काम किया और बिग बॉस के घर में ही शादी की।

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा की इन बोल्ड तस्वीरों ने लगाई सोशल मीडिया पर आग

मोनालिसा ने अपने हॉट डांस से सनी लियोनी को पछाड़ा, देखिए वीडियो…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।