खेसारी लाल यादव के रोमांटिक गाने नथुनिया ने उड़ाया गर्दा, गाने को मिले 130 मिलियन से ज्यादा व्यूज, देखें वीडियो

सावन के महीने में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के गाने जमकर धूम मचाते हैं। खेसारी लाल इन दिनों बैक टू बैक सावन से जुड़े कांवड़ सॉन्ग रिलीज कर रहे हैं। खेसारी अब तक कई हिट सावन गाने जारी कर चुके हैं। जिनमें ‘कोका काला बोलबम’, ‘वरदान चाही तीन’, ‘ले आई कोका कोला’, ‘ब्रांडेड भक्त’ शामिल हैं। इसी बीच उनके एक इसी बीच उनके एक रोमांटिक वीडियो सॉन्ग (New Video Song) को भी खूब पसंद किया जा रहा है। इस गाने में वे एक खूबसूरत अदाकारा के साथ काफी क्लोज दिख रहे हैं।

खेसारी लाल यादव वीडियो सॉन्ग (फोटो: सोशल मीडिया)

सावन(Sawan) के महीने में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के गाने जमकर धूम मचाते हैं। खेसारी लाल इन दिनों बैक टू बैक सावन से जुड़े कांवड़ सॉन्ग रिलीज कर रहे हैं। खेसारी अब तक कई हिट सावन गाने जारी कर चुके हैं। जिनमें ‘कोका काला बोलबम’, ‘वरदान चाही तीन’, ‘ले आई कोका कोला’, ‘ब्रांडेड भक्त’ शामिल हैं। इसी बीच उनके एक इसी बीच उनके एक रोमांटिक वीडियो सॉन्ग (New Video Song) को भी खूब पसंद किया जा रहा है। इस गाने में वे एक खूबसूरत अदाकारा के साथ काफी क्लोज दिख रहे हैं।

खेसारी लाल यादव के गाने ‘नथुनिया’ (Nathuniya) ने दर्शकों पर जमकर जादू चलाया है। इस गाने में खेसारी, एक्ट्रेस अर्शिया अर्शी (Arshiya Arshi) के साथ रोमांस करते हुए दिख रहे हैं। दोनों की कैमिस्ट्री को दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। इस वीडियो पर करोड़ों व्यूज आ चुके हैं।

खेसारी लाल यादव का वीडियो सॉन्ग ‘नथुनिया’

‘नथुनिया’ गाने में अर्शिया अर्शी का सिजलिंग लुक देखने को मिल रहा है। खेसारी उन्हें हाथों से सहलाते दिखते हैं। एल्बम के लीड स्टार एक दूसरे के साथ काफी कंफर्टेबल दिख रहे हैं। लव कपल्स के बीच सॉन्ग इंप्रेसिव हैं क्योंकि ये रोमांस से भरपूर है। खेसारी लाल के इस गाने को अभी तक 13 करोड़ यानी 130 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

गाने में अर्शिया अर्शी की बोल्ड अदाओं को फैंस ने काफी पसंद किया। गाने को खेसारी के साथ प्रियंका सिंह ने अपनी आवाज दी है। इसके बोल कृष्णा बेदर्दी ने लिखे हैं। वहीं इसके कंपोजर कन्हैया कुमार यादव हैं। कोरियोग्राफी की बात करें तो वो प्रेम बाबू और बिक्रम पासवान ने की है। प्रोडक्शन जे एस तिवारी ने किया है।

कैटरीना कैफ ने देवर के सामने बिकिनी पहनकर सेलिब्रेट किया अपना बर्थडे, देखें कुछ ख़ास वायरल तस्वीरें

बॉलीवुड और टीवी की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.