सपना चौधरी-खेसारी लाल यादव की जबरदस्त जुगलबंदी के बीच हुआ मस्त डांस, हिला यूपी-बिहार, देखिए ये वीडियो

वीडियो में सपना चौधरी (Sapna Choudhary)जहां ओरेंज कलर का सूट पहने हुए नजर आ रही है। तो वहीं, खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ब्लैक कलर की शर्ट पहने हुए जबरदस्त डांस कर रहे हैं।

सपना चौधरी और सपना चौधरी का डांस वीडियो ( फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) ने के कई डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर धमाल मचा रहे हैं। उन्हीं में से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें सपना चौधरी का साथ देते हुए भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav)नजर आ रहे हैं। भोजपुरी गाने ( Bhojpuri Song) ताज महल बनवा दें पर सपना चौधरी और खेसारी लाल यादव डांस करके लोगों का दिल जबरदस्त तरीके से जीतते हुए वीडियो में दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो में सपना चौधरी (Sapna Choudhary Dance) जहां ओरेंज कलर का सूट पहने हुए नजर आ रही है। तो वहीं, खेसारी लाल यादव ब्लैक कलर की शर्ट और ब्लू कलर की जींस पहने हुए जबरदस्त डांस कर रहे हैं। वीडियो में एक पल तो ऐसा आया जिसमें खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav Movie)सपना चौधरी की तरह ही ठुमके मारते हुए नजर आएं हैं। इस डांस वीडियो को खेसारी लाल और सपना चौधरी की फैन फॉलोइंग की वजह से लगातार हिट्स मिल रहे हैं। जल्द ही ये वीडियो 50 लाख व्यूज़ पूरे कर लेगा। वेल आपका सपना चौधरी और खेसारी लाल यादव के डांस को लेकर क्या कहना है हमें कमेंट करके बताइए।

वहीं, आपको बताते चलें कि सपना चौधरी के करियर का सफर बिग बॉस में आने के बाद से बेहद ही शानदार हो गया है। सपना चौधरी को बिग बॉस  के बाद कई सारे कामों का ऑफर आया है। चाहे बात फिल्मों की करें या फिर म्यूजिक एल्बाम की। इसके साथ ही सपना चौधरी कई ब्रांड्स के लिए भी मॉडल के तौर पर काम कर चुकी हैं। दूसरी तरफ खेसारी लाल यादव अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल बेहद ही जबरदस्त तरीके से जीत रहे हैं।

यहां देखिए खेसारी लाल यादव और सपना चौधरी का डांस

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।