Khesari Lal ने शेयर किया बिंदास वीडियो, Akshara Singh संग ठुमके लगाते आए नजर, देखें वीडियो

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और अक्षरा सिंह (Akshara Singh) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में भोजपुरी इंडस्ट्री के दोनों बड़े सितारे जमकर ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं। खेसारी और अक्षरा 'आ जा रील पे देखावतानी' गाने में डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

अक्षरा सिंह और खेसारी लाल (फोटो: सोशल मीडिया)

Khesari Lal Dance Video: भोजपुरी सिनेमा के टॉप अभिनेताओं में से एक खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और अक्षरा सिंह (Akshara Singh) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में भोजपुरी इंडस्ट्री के दोनों बड़े सितारे जमकर ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं। खेसारी और अक्षरा ‘आ जा रील पे देखावतानी’ गाने में डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

खेसारी लाल ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में वह अक्षरा सिंह के साथ रोमांटिक अंदाज में डांस करते दिख रहे हैं। उनका यह वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है।

अक्षरा सिंह और खेसारी लाल का ये इंस्टा वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें:

वीडियो में आप देख सकते हैं कि अक्षरा सिंह ने पर्पल कलर की साड़ी पहनी है। उन्होंने अपने बालों को हाफ ओपन रखा है। वह इस लुक में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। वहीं खेसारी लाल यादव पिंक और ब्लू लाइनिंग के सूट-बूट में हैं। उनके बैकग्राउंड में गाना ‘आ जा रील पे देखावतानी’ बज रहा है। जिस पर दोनों सितारे जमकर झूम रहे हैं।

खेसारी लाल और रक्षा गुप्ता का गाना ‘आ जा रील पे देखावतानी’

खेसारी ने जिस गाने पर वीडियो बनाया है यह उनका लेटेस्ट गाना है। म्यूजिक वीडियो में खेसारी के साथ रक्षा गुप्ता फीमेल लीड के रूप में हैं। इस गाने को खेसारी और पलक पांडे ने गाया है। गाने के लिरिक्स कृष्णा बेदर्दी ने लिखे हैं और म्यूजिक भी उन्हीं का है।

Ekta Kapoor Bithyday: एकता कपूर ने छोटी सी उम्र में बनाई अलग पहचान, मिले हैं कई बड़े अवार्ड्स

बॉलीवुड और टीवी की अन्य ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें:

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.