खेसारी लाल यादव इस एक्ट्रेस संग लंदन में कर रहे हैं नई फिल्म की शूटिंग, शेयर की रोमांटिक पोज वाली ये तस्वीर

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav Films) ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। इसमें वह एक एक्ट्रेस के साथ रोमांटिक पोज दे रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म के बारे में बताया है। इस वक्त वह लंदन में फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं।

खेसारी लाल यादव एक्ट्रेस के साथ रोमांटिक पोज देते हुए। (फोटोः इंस्टाग्राम)

खेसारी लाल यादव भोजपुरी (Khesari Lal Yadav Films)  इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं। उन्होंने अपनी कई सफल फिल्मों से साबित कर दिया की उनके सामने कोई भी कलाकार ज्यादा वक्त तक नहीं सकता है। हाल ही में उनको भोजपुरी फिल्म संघर्ष के लिए बेस्ट एक्टर का भोजपुरी सिनेमा स्क्रीन स्टेज अवार्ड 2019 से मिला। उनकी इस फिल्म में काजल राघवानी लीड रोल में थी और उन्हें क्रिटिक बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड मिला। खेसारी लाल यादव लगातार हिट फिल्में दे रहे हैं और अपनी आने वाली फिल्मों की शूटिंग की शूटिंग में बिजी हैं।

हाल ही में उनकी अपकमिंग फिल्म भाग खेसारी भाग (Bhag Khesari Bhag Tesar) टीजर लॉन्च हुआ है। ये फिल्म एक स्पोर्ट ड्रामा फिल्म है। भोजपुरी इंडस्ट्री में ऐसे विषय पर पहली बार फिल्म बन रही है। फिल्म में वह एक एथलीट का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर को देखकर आपको अंदाजा हो जाएगा कि वह अपनी फिल्मों के लिए कितनी मेहनत करते हैं। फिल्म में काफी कठिन एक्सरसाइज और वर्कआउट करते हुए नजर आ रहे हैं। ये फिल्म छठ के पावन पर्व पर रिलीज होगी। लेकिन ऐसा नहीं है कि खेसारी लाल एक फिल्म रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। वह अपनी अगली फिल्म की शूटिंग में बिजी है।

यहां देखिए खेसारी लाल यादव का इंस्टाग्रा पोस्ट-

लंदन में कर रहे हैं नई फिल्म की शूटिंग

खेसारी लाल यादव ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। इसमें वह एक एक्ट्रेस के साथ रोमांटिक पोज दे रहे हैं। पीछे एक बंग्लो और नदी या झील जैसा कुछ है, जिस पर पुल बनाया हुआ। इसमें आसमान नीला और सफेद बादल दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘आने वाली नई भोजपुरी फिल्म की लंदन में शूटिंग करते हुए।’

भोजपुरी सिनेमा स्क्रीन स्टेज अवार्ड 2019: फ़िल्मी सितारों संग दिखाई दिए ‘गुंडा’ फिल्म के अभिनेता विनोद यादव

यहां देखिए खेसारी लाल यादव सहित भोजपुरी के इन सितारों को मिला अवार्ड…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।