खेसारी लाल यादव ने पहले किया मनोज तिवारी के लिए चुनाव प्रचार, बाद में सपना चौधरी संग खाया लिट्टी-चोखा

भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) उत्तर पूर्व दिल्ली से भाजपा के मौजूदा सांसद और प्रत्याशी मनोज तिवारी के समर्थन में प्रचार करने दिल्ली पहुंचे और उसके बाद सपना चौधरी के साथ डिनर किया।

सपना चौधरी के डिनर करते हुए खेसारी लाल यादव। (फोटोः इंस्टाग्राम)

देश में लोकसभा चुनाव 2019 चल रहा है। अब तक चार चरण के मतदान हो पूरे हो चुके हैं। चुनाव में नेताओं के साथ-साथ फिल्मी सितारें भी मैदान में है। इन सितारों को अन्य सितारें भी समर्थन करने के लिए उनके साथ चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इस कड़ी में भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) उत्तर पूर्व दिल्ली से भाजपा के मौजूदा सांसद और प्रत्याशी मनोज तिवारी का प्रचार करने दिल्ली पहुंचे और उसके बाद सपना चौधरी के साथ डिनर किया।

खेसारी लाल यादव ने एक लाइव वीडियो के जरिए मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) को वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा,’वह एक अच्छे इंसान के लिए वोट मांगने आए हैं, किसी राजनीतिक दल या किसी धर्म विशेष के लिए नहीं है। आप लोगों ने जितना प्यार मुझे दिया है, उतना ही प्यार मनोज भैया(तिवारी) को भी दीजिए।’

यहां देखिए खेसारी लाल यादव का मैसेज-

खेसारी लाल यादव और सपना चौधरी की दोस्ती

आपको बता दें कि मनोज तिवारी के लिए हरियाणवी डांसर और बिग बॉस फेम सपना चौधरी (Sapna Chaudhary)  ने भी हाल ही में चुनाव प्रचार किया था। इसे लेकर वह ट्रोल भी हुई थीं।  खेसारी लाल यादव ने मनोज तिवारी के समर्थन में प्रचार करने के बाद सपना चौधरी के साथ डिनर भी किया। डिनर के दौरान उन्होंने लिट्टी-चोखा भी खाया। आपको बता दें कि खेसारी लाल यादव और सपना चौधरी काफी अच्छे दोस्त बन चुके हैं। उन्होंने कई बार  एक साथ कई जगहों पर स्टेज परफॉर्मेंस दिए हैं।

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के साथ जमकर थिरकीं सपना चौधरी, वीडियो देखकर खुद भी झूम उठेंगे आप

यहां देखिए खेसारी लाल यादव और सपना चौधरी का डांस वीडियो

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।