Khesari Lal Yadav Video: खेसारी लाल के गाने ‘जाना तानी जान ना बदल सकेलू तू’ ने मचाया धमाल

खेसारी लाल यादव का भोजपुरी गाना 'जाना तानी जान ना बदल सकेलू तू' का वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इस गाने को खेसारी लाल यादव ने अपनी आवाज दी है।

खेसारी लाल के भोजपुरी सॉन्ग का पोस्टर

Khesari Lal Yadav Bhojpuri Video Song: भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का नया गाना इस समय इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। इस गाने में खेसारी लाल के साथ काजल राघवानी भी नजर आ रही हैं। खेसारी लाल के फैंस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं।

खेसारी लाल यादव का भोजपुरी गाना ‘जाना तानी जान ना बदल सकेलू तू’ का वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इस गाने को खेसारी लाल यादव ने अपनी आवाज दी है। जबकि इसके बोल आजाद सिंह ने लिखे हैं। गाने को संगीत मधुकर आनंद ने दिया है। गाने में खेसारी लाल यादव के साथ काजल राघवानी की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है।

Khesari Lal Video Song: खेसारी लाल का गाना यूट्यूब पर मचा रहा है धमाल, व्यूज हुए 3 करोड़ के पार

खेसारी लाल के वायरल गाने को यहां देखें:

वायरल हो रहे गाने में खेसारी ने अपने डांस से धमाल मचा दिया है। इस गाने को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। भोजपुरी सिनेमा में खेसारी लाल ने अपने कॉमेडी अंदाज से जो पहचान बनाई है, लेकिन इस गाने में वह एक अलग अंदाज में ही नजर आ रहे हैं। उसे उनके फैंस खूब पसंद करते हैं। इस गाने में भी उनके इस अंदाज को देख सकते हैं।

Khesari Lal Maha Shivratri Song: महाशिवरात्रि पर खेसारी लाल के इस गाने का भक्तों पर चढ़ा खुमार, देखें वीडियो

भोजपुरी सिनेमा में खेसारी लाल और काजल राघवानी (kajal Raghwani) की जोड़ी को दर्शक खूब पसंद करते हैं। इस जोड़ी की फिल्मों और गानों का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है।

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.