बिहार में आई भयंकर बाढ़ से प्रभावित लोगों से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, मदद के लिए लोगों से की ये अपील

बिहार में बाढ़ और भारी बारिश (Flood In Bihar) की वजह से लगभग 130 से लोगों की मौत चुकी है और 81 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव बिहार के सीतामढ़ी जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने पहुंचे।

खेसारी लाल यादव ने की बिहार के बाढ़ पीड़ितों की मदद करने के अपील। (फोटोः फेसबुक)

पूरे देश में इन दिनों बारिश की वजह से बाढ़ (Flood In India) हालात बने हुए हैं। इस बाढ़ में अब तक सैंकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है। बिहार, असम, प.बंगाल, गुजरात, महाराष्ट्र जैसे राज्यों ने बाढ़ कहर बरपाया दिया है। इनमें बाढ़ से सबसे ज्यादा बिहार प्रभावित हुआ है। बिहार में बाढ़ (Flood In Bihar)और भारी बारिश की वजह से लगभग 130 से लोगों की मौत चुकी है और 81 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। भोजपुरी के सुपरस्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव बिहार के सीतामढ़ी जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने गए और उनको जरुरत की सामग्री दान की।

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav Video) ने फेसबुक लाइव के जरिए लोगों से बिहार के बाढ़ पीड़ितों की मदद करने के लिए अपील की है। उन्होंने सभी राजनीति दलों, एक्टर और आम जनता से बाढ़ पीड़ितों से मदद करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि वे बाढ़ पीढ़ितों के लिए खाना और तिरपाल सहित जरूरी सामान लेकर जा रहा हूं। उन्होंने कहा,’बाढ़ (Flood)से पीढ़ित लोग फुटपाथ पर बैठे हैं। लाखों लोग बेघर हो गए हैं। मैं उनके लिए तिरपाल और खाने की सामग्री लेकर आया हूं।’

वीडियो में देखिए उन्होंने क्या कहा-

मीडिया को लगाई फटकार

खेसारी लाल यादव ने चमकी बुखार (Chamki Bukhar Bihar) से पीड़ित बच्चों से मुलाकात के दौरान ट्रोल होने वाली बात का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वह लोगों के बीच उनका दुख-दर्द बांटने और मदद करने जाते हैं। अगर मीडिया के कुछ लोग उसे गलत तरीके से पेश करते हैं तो करें। भोजपुरी सुपरस्टार ने कहा,’अगर आपको लगता है कि मैं लोगों के बीच फोटो खिंचवाने जाता हूं। तो हां, मैं आज फिर फोटो खिंचावने जा रहा हूं। और मैं चाहता हूं कि आप लोग भी साथ में आए लोगों की मदद करने के लिए फोटो खिंचवाए।’

खेसारी लाल यादव ने इस वजह से नहीं मनाया अपने बेटे का बर्थडे

यहां देखिए खेसारी लाल यादव की जिंदगी का कड़वा सच क्या है…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।