Khesari Lal Yadav Video: खेसारी लाल यादव के रोमांटिक सॉन्ग ने उड़ाया गर्दा! देखें वीडियो

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का एक रोमांटिक सॉन्ग इन दिनों यूट्यूब पर जमकर धमाल मचा रहा है। 

खेसारी लाल यादव वीडियो सॉन्ग

Khesari Lal Yadav Video: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में से एक खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) की फ़िल्में और गाने इन दिनों इंटरनेट पर धूम मचाए हुए हैं। खेसारी लाल का गाना (Ankhiya Ladal Jabse) धूम मचा रहा है। इस गाने में खेसारी लाल के साथ प्रीति विश्वास (Preeti Vishvas) की जोड़ी नजर आ रही है। गाने को खेसारी लाल के चाहने वाले बेहद पसंद कर रहे हैं।

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और प्रीति विश्वास (Priti Biswas) के इस भोजपुरी गाने (Bhojpuri Gana) का नाम ‘अंखिया लड़ल जबसे’ (Ankhiya Ladal Jabse) है। ये गाना खेसारी लाल यादव की सुपरहिट फिल्म राजा-रानी का है। गाने की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे अभी तक 63 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो को वेभ म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया गया है।

Kajal Raghwani Song: खेसारी लाल और काजल राघवानी का गाना ‘देखी सुघराई’ हुआ हिट, देखें वीडियो

खेसारी लाल यादव के रोमांटिक सॉन्ग ‘अंखिया लड़ल जबसे’

वीडियो में खेसारी के साथ एक्ट्रेस प्रीति विश्वास (Priti Biswas) की जोड़ी खूब जम रही है। खेसारी लाल यादव का एक रोमांटिक सॉन्ग इन दिनों यूट्यूब पर जमकर धमाल मचा रहा है। इस गाने को खेसारी लाल ने अपनी आवाज में गाया है। इसके बोल श्याम देहाती ने लिखे हैं। जबकि इसका संगीत धनंजय ने दिया है।

Pawan Singh Bhojpuri Song: इंटरनेट पर छाया पवन सिंह का ‘रुसल बानी का’ सॉन्ग, मिले 80 लाख व्यूज

हिंदी रश की ताजा वीडियो यहां देखें: 

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.