Bhojpuri Devi Geet 2020: नवरात्रि के मौके पर हिट हुए खेसारी लाल से लेकर अक्षरा सिंह के देवी गीत

भोजपुरी देवी गीतों में खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav), पवन सिंह (Pawan Singh) से लेकर अक्षरा सिहं (Akshara Singh) और प्रमोद प्रेमी यादव (Pramod Premi Yadav) के कई हिट गीतों की गूंज सुनाई दी।

खेसारी लाल से लेकर अक्षरा सिंह के देवी गीत

Bhojpuri Devi Geet 2020: नवरात्रि के शुभ अवसर पर भोजपुरी देवी गीतों की धूम देखने को मिली। भोजपुरी सितारों के इन देवी गीतों को भक्तों ने खूब पसंद किया। इन भोजपुरी देवी गीतों में खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav), पवन सिंह (Pawan Singh) से लेकर अक्षरा सिहं (Akshara Singh) और प्रमोद प्रेमी यादव (Pramod Premi Yadav) के कई हिट गीतों की गूंज सुनाई दी। पवन सिंह का भोजपुरी देवी गीत ’11 ग्यारह रुपईया’ के साथ खेसारी लाल का देवी गीत ‘सरकार बनी माई के’ मंदिरों में जमकर बजा।

सरकार बनी माई के’ के गीत को खेसारी लाल (Khesari Lal Yadav Devi Geet) ने अपनी मधुर आवाज दी है। इस गीत के बोल कुंदन प्रीत ने लिखे हैं जबकि इसका संगीत रोशन सिंह ने तैयार है। नवरात्रि के शुभ मौके पर भक्तगण इस देवी गीत को खूब पसंद कर रहे हैं। अब तक इस देवी गीत को 40 लाख से भी अधिक बार देखा जा चुका है।

नवरात्रि के पावन अवसर पर खेसारी लाल का देवी गीत ‘सरकार बनी माई के’

आम्रपाली दुबे का देवी गीत ‘कानून माई तोड़ द’

आम्रपाली दुबे के फैंस उनके भक्ति गीत ‘कानून माई तोड़ दे’ पर अपने प्यार की बौछार कर रहे हैं। यह गीत मां दुर्गा को समर्पित है, भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने इस गाने को भोजपुरी भाषा में गाया है। इस गीत में उनकी भक्ति लाखों दर्शकों के दिलों में भक्ति जगा रही है।

पवन सिंह का नया गीत ‘पहले पर्ची पे लिख ला’

पवन सिंह के इस गीत ‘पहले पर्ची पे लिख ला’ के बोल प्रकाश बारूद ने लिखे हैं। वहीँ इसका संगीत छोटे बाबा (बसही) ने तैयार किया है। इस भजन को पवन सिंह और प्रियंका सिंह ने अपनी आवाज दी है। इसे Wave Music यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। पवन सिंह का यह नया भजन बेहद तेजी से वायरल हो रहा है।

पवन सिंह का नया गीत ‘नईहर से अपना मंगा लीजिये’

पवन सिंह के इस गीत ‘नईहर से अपना मंगा लीजिये’ के गीतकार संतोष साहिल हैं। इस भजन में संतोष साहिल ने लोगों को लॉकडाउन में खास्ता हाल माली व्यवस्था के दर्द को साझा करते हुए आस्था को पूर्ण करने का तरीका बताया है। वहीँ इसके संगीतकार आर्या शर्मा है और पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। पवन सिंह का यह गाना बेहद तेजी से वायरल हो रहा है।

Amrapali Dubey Navratri Geet: नवरात्रि पर आम्रपाली दुबे का गीत ‘कानून माई तोड़ द’ हुआ Viral

हिंदी रश की ताजा वीडियो यहां देखें:

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.