Kiriya Kha Ke Kahile Song: खेसारी लाल यादव ने ऋतु सिंह के लिए किया स्टेज पर डांस, देखिए ये भोजपुरी गाना

भोजपुरी फिल्म कसम पैदा करने वाले की का एक सॉन्ग इन दिनो खूब सुना जा रहा है, क्योंकि इस सॉन्ग में सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav Item Number) आइटम नंबर कर रहे हैं। इसे देख कर एक्ट्रेस ऋतु सिंह काफी खुश हो रही हैं।

एक सॉन्ग में खेसारी लाल यादव और ऋतु सिंह। (फोटोः यूट्यूब स्टिल)

भोजपुरी सुपरस्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव का एक सॉन्ग इन दिनों यूट्यूब पर काफी पॉपुलर है। इसे काफी लोग देख रहे हैं। इस सॉन्ग का नाम  किरिया खा के कहिले (Kiriya Kha Ke Kahile Song) है। इस सॉन्ग को खेसारी लाल यादव ने गाया है और वह इस पर डांस भी कर रहे हैं। इसमें वह अपनी शानदार डांसिंग मूव्स दिखा रहे हैं। वह काफी डैशिंग लग रहे हैं और स्टेज पर परफॉर्म कर रहैं, जिसे देखकर एक्ट्रेस ऋतु सिंह और यश मिश्रा काफी एक्साइटेड हो रहे हैं।

दरअसल, खेसारी लाल यादव भोजपुरी फिल्म कसम पैदा करने वाले की (Kasam Paida Karne Walle Ki Bhojpuri Film) में आइटम नंबर पर डांस कर रहे हैं। स्टेज पर हो रहे इस डांस को देखने के लिए एक्ट्रेस ऋतु सिंह और यश कुमार आते हैं। खेसारी लाल यादव  एक्ट्रेस तरफ देखकर कसम खाते हुए गा और डांस कर रहे हैं। इस सॉन्ग को यूट्यूब पर पिछले साल नवंबर में पब्लिश किया गया था, जिसे अब तक 33 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। हालांकि ये फिल्म जुलाई 2017 में रिलीज हुई थी। फिल्म को भोजपुरिया जवार ने काफी पसंद किया था।

यहां देखिए खेसारी लाल यादव का आइटम नंबर सॉन्ग…

काफी अच्छे दोस्त  हैं खेसारी लाल यादव और ऋतु सिंह

भोजपुरी फिल्म कसम पैदा करने वाले की में यश मिश्रा, ऋतु सिंह (Ritu Singh Film)और निधि झा लीड रोल में थे। यह एक रोमांटिक ड्राम थी जिसे पराग पाटिल ने डायरेक्ट किया। आपको बता दें कि ऋतु सिंह और खेसारी लाल यादव काफी अच्छे दोस्त हैं। यही वजह है कि खेसारी लाल यादव की फिल्मों में ऋतु सिंह अक्सर सपोर्टिंग किरदार में होती हैं। इन दोनों का बोल्ड डांस खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी स्टारर फिल्म बागी में देखने को मिलेगा। इस सॉन्ग में ऋतु सिंह खेसारी लाल यादव के साथ काफी बोल्ड डांस कर रही हैं।

काजल राघवानी-खेसारी लाल यादव का रिश्ता है खास

यहां देखिए खेसारी लाल यादव की जिंदगी का कड़वा सच क्या है…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।