Lagake Machhardani Song: लंहगा-चोली में ठुमके लगाते दिखे खेसारी लाल यादव, यूट्यूब पर धमाल मचा रहा उनका ये गाना

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का गाना 'लगाके मच्छरदानी (Lagake Machhardani)' इन दिनों यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। इस गाने में ये लड़की के गेटअप में नजर आ रहे हैं। आप भी देखिए खेसारी लाल यादव का ये हटके अंदाज।

  |     |     |     |   Updated 
Lagake Machhardani Song: लंहगा-चोली में ठुमके लगाते दिखे खेसारी लाल यादव, यूट्यूब पर धमाल मचा रहा उनका ये गाना
खेसारी लाल यादव 'लगाके मच्छरदानी' गाने में लड़की के गेटअप में नजर आए(फोटो: यूट्यूब)

भोजपुरी फिल्म जगत में खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) पॉपुलर एक्टर में से एक हैं। इनकी फिल्मों में आपने इनका कॉमेडी से लेकर एक्शन अवतार सब देखा होगा। ये एक्टर अपने गानों के लिए भी जाने जाते हैं और इनके गाए गाने भी काफी रिलीज होते ही धमाल मचाने लगते हैं। इन दिनों इनकी फिल्म ‘ऐ बलमा बिहार वाला ‘(Ae Balma Bihar Wala)’ का एक गाना ‘लगाके मच्छरदानी (Lagake Machhardani)’ गाना यूट्यूब पर काफी वायरल हो रहा है।

इस गाने में आपको खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav Songs) का एक अलग अवतार नजर आएगा। गाने में ये एक्टर लड़की के गेटअप में नजर आ रहे हैं। इसमें उन्होंने चमकीला लाल लहंगा-चोली पहना है और साथ में एक गोल्डेन दुपट्टा भी लिया है। ये स्टेज पर डांस करते नजर आ रहे हैं और ऑडियंस में बैठे लोग इनके गाने पर झूमते दिख रहे हैं। स्टेज पर इनके साथ दो और कलाकार नजर आ रहे हैं। खेसारी लाल यादव इस गाने में अपने लवर को ताना दे रहे हैं। इसमें वो ठुमके लगाते भी दिख रहे हैं।

देखिए खेसारी लाल यादव का ‘लगाके मच्छरदानी’ गाना…

गाने को अब तक मिले इतने लाख व्यूज

इस गाने को वेब म्यजिक ने 25 जुलाई 2015 को रिलीज किया था। अब तक इसे 53 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने को इंदु सोनाली ने अपनी आवाज दी है। खेसारी लाल यादव की इस फिल्म को विष्णु शंकर बेलू ने डायरेक्ट किया है और रितेश कुमार ठाकुर इसके प्रोड्यूसर हैं। इसमें खेसारी लाल संग अक्षरा सिंह (Akshara Singh) लीड रोल में नजर आईं थी। इसकी कहानी एक ऐसे लड़के की थी, जो हीरो बनने की चाहत में गांव से मुंबई शहर आता है। वहां, एक लड़की को उससे प्यार हो जाता है लेकिन खेसारी को कोई और लड़की पसंद आ जाती है। इसके बाद शुरू होता है प्यार और तकरार की कहानी।

खेसारी लाल यादव ने बताई ज्यादा फीस लेने की वजह, जानकर आप भी करेंगे भोजपुरी सुपरस्टार को सैल्यूट…

यहां देखिए खेसारी लाल यादव की जिंदगी का कड़वा सच क्या है…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: जागृति प्रिया

मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।

jagriti.priya@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , , ,

Leave a Reply