Lakhon Kanwariya Ke Bheed Me Song: खेसारी लाल यादव कावड़ियों की भीड़ में चले देवघर, देखिए ये बोल बम सॉन्ग

हाल ही में खेसारी लाल यादव का नया बोल बम सॉन्ग लॉन्च हुआ है। जिसे उन्होंने और डिंपल सिंह ने गाया है। गाने का नाम लाखों कांवड़िया के भीड़ में (Lakhon Kanwariya Ke Bheed Me) है। इसे अब तक 3 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

खेसारी लाल यादव एक बोल बम सॉन्ग में। (फोटोः यूट्यूब स्टिल)

सावन का महीना खत्म होने वाला है, लेकिन भोजपुरी बोल बम सॉन्ग का धमाल अब भी जारी है। भोजपुरी के लगभग सभी सुपरस्टार और सिंगर ने अपने बोल बम सॉन्ग से पूरे भोजपुरिया जवार को भगवान शिव की भक्ति में डूबा दिया है। इस सावन (Sawan 2019) में खेसारी लाल यादव और पवन सिंह के बोल बम सॉन्ग की धूम मची रही। बोल बम गीत (Bol Bam Song) के मामले में खेसारी लाल यादव सबसे आगे रहे। उनके कई बोल बम सॉन्ग यूट्यूब की ट्रेंड लिस्ट में भी शामिल हुए।

हाल ही में खेसारी लाल यादव का नया बोल बम सॉन्ग लॉन्च हुआ है। जिसे उन्होंने और डिंपल सिंह ने गाया है। गाने का नाम लाखों कांवड़िया के भीड़ में (Lakhon Kanwariya Ke Bheed Me) है। इस बोल बम सॉन्ग को भोजपुरी के पॉपुलर गीतकार आजाद सिंह और श्याम देहाती ने लिखा है, जबकि आशिष शर्मा ने इसे कंपोज किया है। इस सॉन्ग को एंटर10 के म्यूजिक प्लेटफॉर्म से 5 अगस्त को लॉन्च हुआ। इसे अब तक 3 लाख से ज्यादा यानी 365,899 व्यूज मिल चुके हैं।

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और डिंपल सिंह इस बोल बम सॉन्ग के जरिए बता रहे हैं कि देवघर के राजा यानी भगवान शिव लोगों का बेड़ा पार करते हैं और उन्हें बंगला और कार देते हैं। बारिश हो रही हैं और हम लाखों कावड़ियों की भीड़ में दम मार के चल रहे हैं। लोग कांवड़ लेकर देवघर जा रहे हैं। कोई टैंपू से, कोई टाली से, कोई ट्रेन से जा रहे हैं। कोई अपनी घरवाली से नाराज है, कोई अपनी साली से कांवड़ उठवा रहा है। कोई किसी से कम नहीं है।

बिहार में आई भयंकर बाढ़ से प्रभावित लोगों से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव

यहां देखिए, खेसारी लाल यादव ने अरविंद अकेल कल्लू, रिते पांडे और प्रदीप पांडे की फिल्मों के बारे में क्या कहा…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।