Lal Rang Chudi Bindiya Song: अशोक मिश्रा के देवी सॉन्ग पर झूम रहे हैं लोग, देखिए नवरात्रि स्पेशल गाना

अशोक मिश्रा का देवी गीत हाल ही में लॉन्च हुआ है। इस सॉन्ग का नाम लाल रंग चुड़ी बिंदिया (Lal Rang Chudi Bindiya) है। ये एल्बम अंबे तेरा सहारा है। अशोक मिश्रा ने बेहद खूबसूरती के साथ गाया है। इसमें वह देवी मां को फेवरेट रंग के बार में बता रहे हैं।

अशोक मिश्रा का नवरात्रि स्पेशल गाना। (फोटोः यूट्यूब स्टिल)

नवरात्रि इस बार 29 सितंबर से शुरू हो रही है। ऐसे में भोजपुरी सिंगर अब देवी मां सॉन्ग गाना शुरू कर चुके हैं। भोजपुरी सिंगर्स की यह खासियत है कि वह हर बड़ इवेंट और त्योहार पर शानदार गाने बनाते हैं और लोगों को एंटरटेन करने के साथ-साथ भक्ति से भी भर देते हैं। इस साल के नवरात्रों के लिए खेसारी लाल यादव (khesari Lal Yadav Navratri Song) अब तक कई गाने गा चुके हैं, जो अभी से ही लोगों की जुबां चढ़ने लगे हैं। आने वाले वक्त में और नवरात्रों के दिनों वह कई देवी गीतों से भोजपुरिया जवार को भक्तिमय करेंगे।

भोजपुरी के मशहूर सिंगर अशोक मिश्रा का देवी गीत हाल ही में लॉन्च हुआ है। इस सॉन्ग का नाम लाल रंग चुड़ी बिंदिया (Lal Rang Chudi Bindiya) है। ये एल्बम अंबे तेरा सहारा है। अशोक मिश्रा ने बेहद खूबसूरती के साथ गाया है। वह पूरी तरह से मां शेरावाली की भक्ति में डूबे हुए हैं। इस सॉन्ग के बोल शशि बावला ने लिखा  है और इसका म्यूजिक शशि रंजन ने कंपोज किया है। भोजपुरी सिंगर ने अपने देवी गीत जरिए भोजपुरिया जवार को मां शेरावाली की भक्ति में सराबोर कर दिया

मां को पसंद है लाल रंग

इस देवी गीत के जरिए सिंगर अशोक मिश्रा बता रहे हैं कि देवी मां को सिर्फ लाल रंग ही पसंद आता है। उनकी लाल रंग की चुड़ी, बिंदिया और कंगना है। लाल रंग की मेहंदी और महावार है। मां को चढ़ाने के लिए लाल रंग का अड़हुल का फूल मालिन लेकर जाती है। उनका बाघ भी लाल रंग की धारी वाला है। चेहरे पर उनके सूरज की लाल रंग की ललाई है।

यहां देखिए अशोक मिश्रा का नवरात्रि स्पेशल सॉन्ग…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।