Lalki Chunriya Odhike Song: काजल राघवानी नया देवी मचा रहा है यूट्यूब पर धमाल, मिले इतने व्यूज

भोजपुरी की डांसिंग क्वीन कही जाने वाली काजल राघवानी(Kajal Raghwani Song) का इस साल का पहला देवी गीत लॉन्च हुआ है। काजल राघवानी के देवी गीत का नाम ललकी चुनरिया ओढी के (Lalki Chunriya Odhike) है। इसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

काजल राघवानी एक देवी गीत में। (फोटोः इंस्टाग्राम)

आज से शारदीय नवरात्रि (Navratri 2019) शुरू हो गए हैं। इस मौके पर भोजपुरी सिंगर लगातार देवी गीत लेकर आ रहे हैं। इन देवी गीतों के जरिए वह लोगों देवी मां की भक्ति में डूबो रहे हैं। पवन सिंह, अक्षरा सिंह और खेसारी लाल यादव के बाद अब भोजपुरी की डांसिंग क्वीन कही जाने वाली काजल राघवानी का इस साल का पहला देवी गीत लॉन्च हुआ है। आपको बता दें कि काजल राघवानी एक्ट्रेस के साथ-साथ काफी अच्छी सिंगर भी हैं।

काजल राघवानी के देवी गीत का नाम ललकी चुनरिया ओढी के (Lalki Chunriya Odhike) है। इसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। भोजपुरी एक्ट्रेस ने इसे काफी खूबसूरती और भक्ति में डूब कर गाया है। इस गीत के बोल मुन्ना मोहित ने लिखा है, जबकि इसका म्यूजिक रंजन आशिष ने कंपोज किया है। इस गाने को काजल राघवानी के यूट्यूब चैनल तितली एंटरटेनमेंट पर लॉन्च किया है, जिसे अबतक हजारों बार सुना जा चुका है।

सेवक नगरिया पहुंची देवी मां

ललकी चुनरिया ओढी के देवी गीत (Devi Geet 2019) के जरिए काजल राघवानी बता रही हैं कि अपने सेवक के घर पर देवी मां आ गई हैं। उन्होंने पैरों में पायल पहनी हुई है। मां ने लाल चुनरी पहन रखी है। मां के आने से धरती पवित्र हो गई। नीम के पेड़ भी हरे-भरे हो गए हैं। सभी घरों में खबर पहुंच चुकी है कि अपने सेवक के नगर में देवी मां आ गई है। हर घर में मां की जय-जयकार हो रही है। सब लोग पुजारी की तरह देवी मां की पूजा कर रहे हैं और चारों तरफ खुशी का माहौल है।

यहां सुने काजल राघवानी का नया देवी गीत...

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।