Lalki Odhaniya Song: खेसारी लाल यादव का ‘ललकी ओढ़निया’ वाली पर आया दिल, देखिए उनका ये वायरल वीडियो

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के गाने हमेशा यूट्यूब पर ट्रेंड में रहते हैं। इन दिनों उनका एक गाना 'ललकी ओढ़निया (Lalki Odhaniya Song)' काफी वायरल हो रहा है। अब तक इसे 7 करोड़ व्यूज मिल चुके हैं।

खेसारी लाल यादव का 'ललकी ओढनिया' गाना यूट्यूब पर वायरल हो रहा है (फोटो: यूट्यूब)

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) भोजपुरी इंडस्ट्री के वो कलाकार हैं, जिनके गाने से लेकर एक्टिंग और डांस लोग सबके दीवाने हैं। ये एक्टर अपनी सादगी के साथ ही अपनी फिल्मों और गानों के लिए भी काफी पसंद किए जाते हैं। यहीं वजह है कि इनका कोई भी गाना रिलीज होते ही धूम मचा देता है। और तो और इनके कई ऐसे गाने होते हैं, जो महीनों और सालों बाद भी यूट्यूब पर छाए रहते हैं। हाल ही में उनका एक गाना ‘ललकी ओढ़निया (Lalki Odhaniya Song)’ हर तरफ धमाल मचा रहा है।

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav Song) के एलबम का गाना ‘ललकी ओढनिया’ को अब तक 7 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने में चांदनी सिंह (Chandani Singh) नजर आ रही हैं। वो लाल कलर के सूट में दिख रही हैं और उनका अंदाज बेहद खूबसूरत है। इसमें उन्होंने बेहतरीन डांस किया है। इस गाने में डीजे म्यूजिक का इस्तेमाल किया गया है, जो शानदार है। इसका पिक्चराइजेशन भी बेहद खूबसूरत है। इसमें बीच-बीच में खेसारी लाल यादव की भी झलक आपको देखने मिल जाएगी।

देखिए खेसारी लाल यादव का ये ‘ललकी ओढ़निया’ गाना…

‘ललकी ओढ़निया’ गाने में इन लोगों का भी रहा है योगदान

इस गाने को खेसारी लाल यादव ने बेशक अपनी खूबसूरत आवाज दी है, लेकिन इसे शानदार म्यूजिक से सजाने का काम किया है शंकर सिंह ने। वहीं, इस हिट गाने के बोल प्यारे लाल कवि जी, आजाद सिंह और श्याम देहाती ने लिखा है। इसे मनोज मिश्रा ने प्रोड्यूस किया। इस वीडियो को आदिशक्ति फिल्म्स ने इसी साल 29 मार्च को रिलीज किया था। इस गाने पर लोगों के भी खूब कमेंट आ रहे हैं। यकीकन इस गाने को सुनकर आप भी एक बार जरूर थिरकने पर मजबूर हो जाएंगे।

लंहगा-चोली में ठुमके लगाते दिखे खेसारी लाल यादव, यूट्यूब पर धमाल मचा रहा उनका ये गाना…

खेसारी लाल यादव के साथ एक्सक्लूसिव इंटरव्यू देखें आप इस वीडियो में…

 

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।