Lami Lami Ho Kesh Song: अक्षरा सिंह-रितेश पांडे के देवी गीत ने लॉन्च होते ही मचाया धमाल, मिले इतने लाख व्यूज

अक्षरा सिंह और पॉपुलर एक्टर रितेश पांडे का नया देवी गीत लामी लामी हो केश (Lami Lami Ho Kesh लॉन्च हुआ है। इस गीत में अक्षरा सिंह मां दुर्गा की पूजा के लिए रितेश पांडे से चुनरी मंगवा रही हैं। इसमें दोनों के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री भी देखने को मिल रही है।

रितेश पांडे और अक्षरा सिंह। (फोटोः यूट्यूब स्टिल)

आज शारदीय नवरात्रि (Navratri 2019) आखिरी दिन है। नवरात्रि का पर्व विजयदशमी तक चलेगा। इस मौके पर भोजपुरी सिंगर देवी गीत लेकर आ रहे हैं और भोजपुरिया जवार को मां की भक्ति में सराबोर कर रहे हैं। हाल ही में भोजपुरी इंडस्ट्री की सनसनी कही जाने वाली अक्षरा सिंह और पॉपुलर एक्टर रितेश पांडे का नया देवी गीत लॉन्च हुआ है। इस गीत में अक्षरा सिंह मां दुर्गा की पूजा के लिए रितेश पांडे से चुनरी मंगवा रही हैं। इसमें दोनों के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री भी देखने को मिल रही है।

अक्षरा सिंह और रितेश पांडे के इस नए देवी गीत का नाम लामी लामी हो केश (Lami Lami Ho Kesh) है। यह देवी गीत भोजपुरी देवी गीत एल्बम अम्बे महारानी की जय हो का है। इस देवी गीत के बोल मनोज मतबली और म्यूजिक घुंघरू जी ने कंपोज किया है। इसके वीडियो डायरेक्टर आशिष यादव हैं। इसके बोल काफी प्यारे हैं और म्यूजिक बहुत ही शानदार है। इन दोनों सिगर्स ने इसे काफी खूबसूरती के साथ गाया है, तभी तो ये देवी गीत आते ही छा गया और लोगों की जुबां पर चढ़ गया है। एक दिन पहले ही लॉन्च हुए इस देवी गीत को अबतक 24 लाख से ज्यादा बार यानी 2,439,035 देखा जा चुका है।

यहां देखिए अक्षरा सिंह और रितेश पांडे का नया देवी गीत-

रितेश पांडे और अक्षरा सिंह कर रहे हैं साथ काम

भोजपुरिया जवार इस गीत को काफी पसंद कर रहा है। आपको बता दें कि पवन सिंह (Pawan Singh Controversy) के साथ विवाद होने के बाद से अक्षरा सिंह काफी चर्चा में हैं। वह अब रितेश पांडे के साथ मिलकर काम कर रही हैं। उन्होंने हाल ही में भोजपुरी फिल्म राजा राजकुमार की शूटिंग पूरी। इस फिल्म का ट्रेलर भी लॉन्च हो चुका है, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। इसके अलावा अक्षरा सिंह रितेश पांडे के साथ मिलकर फिल्म डोली की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म की शूटिंग के बीच लामी लामी हो केश देवी गीत लॉन्च हुआ है।

पवन- अक्षरा सिंह विवाद में अपना नाम घसीटे जाने पर भड़कीं रानी चटर्जी, इस अंदाज में दिया चेतावनी

यहां देखिए, अक्षरा सिंह ने बताया कहां तक पहुंचा पवन सिंह का मामला… 

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।