लता मंगेशकर के गाए 5 ब्लॉकबस्टर भोजपुरी सॉन्ग, इनके सामने कुछ नहीं हैं निरहुआ, पवन सिंह, खेसारी के गाने

भोजपुरी इंडस्ट्री (Bhojpuri Cinema) बहुत बड़े पैमाने पर अपने पैसा पसार रहा है। अगर आप समझ रहे हैं कि दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua), पवन सिंह (Pawan Singh), रवि किशन (Ravi Kishan), खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का मतलब भोजपुरी है तो आप गलत हैं।

लता मंगेशकर, पवन सिंह और खेसारी लाल यादव की तस्वीर (फोटो इंस्टाग्राम)

भोजपुरी इंडस्ट्री (Bhojpuri Cinema) बहुत बड़े पैमाने पर अपने पैसा पसार रहा है। ऐसा हो भी क्यों ना। बड़े बड़े दिग्गज भोजपुरी भाषा के लिए काम कर चुके हैं। अगर आप समझ रहे हैं कि दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua), पवन सिंह (Pawan Singh), रवि किशन (Ravi Kishan), खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का मतलब भोजपुरी है तो आप गलत हैं। बॉलीवुड से भी कई मशहूर नाम हैं जिन्होंने भोजपुरी में काम किया है। हम बात कर रहे हैं मोहम्मद रफी, किशोर कुमार, मन्ना डे, लता मंगेशकर, आशा भोंसले, महमूद। इन सभी ने भी कभी कभी भोजपुरी के साथ काम किया है।

आपको यकीन ना हो तो उदाहरण दिए देते हैं। चलिए आपको भारत की कोयल लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) द्वारा गए हुए भोजपुरी गानों से रूबरू करवा देते हैं। गंगा मईया तोहे पियरी चढईबो गाने को आपने बार बार सूना होगा। कभी आपने ये सोचा कि इस ब्लॉकबस्टर सॉन्ग को गाया किसने है। जी हाँ, आप बिलकुल सही पकडे हैं। इतिहास रच देने वाले इस गाने को लता जी (Lata Mangeshkar Songs) ने ही गाया है। ख़ास बात ये है कि इस गाने में लता दीदी का साथ दिया था उनकी छोटी बहन उषा मंगेशकर ने। जबकि म्यूजिक दिया था बॉलीवुड के जाने माने संगीतकार चित्रगुप्त और लिखा लीजेंड गीतकार शैलेन्द्र ने।

वीडियो में देखें गंगा मईया तोहे पियरी चढईबो सॉन्ग

इसके अलावा भी कई सुपरहिट भोजपुरी सॉन्ग हैं जिसमें लता मंगेशकर ने अपनी आवाज दी और दर्शकों उन गानों को बहुत पसंद भी किया। आइए जानते हैं वो कौन से सॉन्ग हैं।

फिल्म – मारे करेजवा में तीर, सॉन्ग – मारे करेजवा में तीर

फिल्म – लागी नाही छूटे राम फिल्म, सॉन्ग – लाली लाली होठवा से बरसे ललईया सॉन्ग

फिल्म – मुजरा शैली, सॉन्ग – सॉन्ग – लुक छिप बदरा

फिल्म – दूल्हा अइसन चाही, सॉन्ग – रीतिया पिरितिया

लता जी द्वारा गाए ये भोजपुरी के गाने सदाबहार हैं। इनकी तुलना बॉलीवुड के गानों से भी की जा सकती हैं। हालांकि आज के भोजपुरी सॉन्ग बॉलीवुड के सॉन्ग से बिलकुल अलग हैं और अश्लील भी। लोग आज के भोजपुरी गानों पर आरोप लगते हैं कि ये गाने डबल मीनिंग वाले हैं और इन्हे परिवार के साथ बैठकर नहीं देखा जा सकता। सच्चाई कितनी है ये आप हमें कमेंट बॉक्स में लिखकर बता सकते हैं।

धर्मेंद्र दुबे :मेरा नाम धर्मेंद्र दुबे है। फिल्म जगत की खबरें आप तक पहुंचना मेरा काम है। अजय देवगन ने मेरे लिए कहा था, 'तुम एक अच्छे पत्रकार ही नहीं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हो'।