Lipstik Lakme Wala Song: लगावेलू तू लिपस्टिक के बाद राजू सिंह अनुरागी का सॉन्ग लिपस्टिक लकमी वाला भी सुन लीजिए

भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) का ब्लॉकबास्टर सांग जब लगावेलू तू लिपस्टिक तो आपने सूना ही होगा लेकिन लिपस्टिक पर अब जो नया सांग बनाया गया है उसे सुनने के बाद आप फिर एक बार झूम उठेंगे। गाने के बोल हैं लिपस्टिक लकमी वाला (Lipstik Lakme Wala)।

लिपस्टिक लक्मे वाला सॉन्ग का पोस्टर (फोटो इंस्टाग्राम)

भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) का ब्लॉकबास्टर सांग जब लगावेलू तू लिपस्टिक तो आपने सूना ही होगा लेकिन लिपस्टिक पर अब जो नया सांग बनाया गया है उसे सुनने के बाद आप फिर एक बार झूम उठेंगे। गाने के बोल हैं लिपस्टिक लकमी वाला (Lipstik Lakme Wala)। इस गाने को गाया है राजू सिंह अनुरागी ने। बहुत ही कम समय में इस गाने को बहुत पसंद किया जा रहा है। आलम ये है कि यूट्यूब पर अपलोड होते ही इस सांग के व्यूज लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। बता दें कि म्यूजिक दिया है संजीत तनहा ने। लिखा है राजू सिंह अनुरागी ने।

रोजाना ही इस तरह के नए टैलेंट भोजपुरी इंडस्ट्री में आ रहे हैं। जिनकी वजह से भोजपुरी जगत कई उपलब्धि हासिल कर रहे हैं। इन्हे मौक़ा मिल गया इंटरनेट प्लेटफॉर्म की वजह से। नए कलाकरों को अब प्रोड्यूसर्स के दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते। अपना टैलेंट सीधे युट्यूब पर अपलोड कर देना है। अगर आपने सांग में, एक्टिंग में दम है तो दर्शक आपको हाथों हाथ उठा लेंगे।

वीडियो में देखें लिपस्टिक लकमी वाला सॉन्ग

इस समय भोजपुरी इंडस्ट्री में खेसारी लाल यादव, पवन सिंह, दिनेश लाल यादव निरहुआ का जलवा है। इन स्टारों ने भी नए कलाकारों का स्वागत किया है। पवन सिंह ने तो कहा – भोजपुरी इंडस्ट्री को बड़ा बनाने के लिए नए टैलेंट की बेहद जरुरत है। अगर किसी को परेशानी आती है तो उनकी मदद की जाएगी। खेसारी लाल कहते हैं – अगर हम ये समझे कि नए टैलेंट की वजह से हमे किसी तरह का कोई नुक्सान पहुंचा सकता है तो ये सोचना होगा। क्योंकि जितने ज्यादा से ज्यादा लोग हमारी इंडस्ट्री में आएँगे उतना ही बड़ी हमारी इंडस्ट्री बनेगी।

एक्सक्लूसिव वीडियो में देखें अंजना सिंह के बर्थडे में निरहुआ और आम्रपाली दुबे ने कैसे दिया सरप्राइज

धर्मेंद्र दुबे :मेरा नाम धर्मेंद्र दुबे है। फिल्म जगत की खबरें आप तक पहुंचना मेरा काम है। अजय देवगन ने मेरे लिए कहा था, 'तुम एक अच्छे पत्रकार ही नहीं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हो'।