Lockdown में संभावना सेठ संभाल रही हैं किचन, बना रही हैं ‘कढ़ी पकोड़ा’, देखें वीडियो

Lockdown में बड़े-बड़े सेलेब्स सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी वीडियो शेयर कर रहे हैं। इस बार भोजपुरी एक्ट्रेस संभावना सेठ (Sambhavna Seth) ने अपनी एक वीडियो शेयर की है। जिसे खूब पसंद किया जा रहा है।

संभावना सेठ की तस्वीर (फोटो: इंस्टाग्राम)

Lockdown: देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। कोरोना को लेकर ही देश में 21 दिनों का लॉकडाउन लगाया गया है। लॉकडाउन के चलते सभी लोग अपने-अपने घरों में कैद में हैं। वहीं इस लॉकडाउन में बड़े-बड़े सेलेब्स सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी वीडियो शेयर कर रहे हैं। इस बार भोजपुरी एक्ट्रेस संभावना सेठ (Sambhavna Seth) ने अपनी एक वीडियो शेयर की है। जिसे खूब पसंद किया जा रहा है।

संभावना सेठ भी इन दिनों लॉकडाउन के चलते घर पर ही आराम कर रही हैं और साथ ही साथ उन्होंने अपने किचन की भी कमान संभाल रखी है। संभावना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी शेयर की है। इस वीडियो में संभावना अपने फैंस को जानकारी दे रही हैं कि जल्द ही वह यूट्यूब पर खास मन-पसंद खाना तैयार करते हुए वीडियो लेकर आएंगी। फिलहाल उन्होंने कढ़ी पकोड़ा बनाकर फैंस के साथ वीडियो शेयर किया है।

अचानक चर्चा में आए ‘रामायण’ के राम अरुण गोविल, अरुण की भोजपुरी फिल्में और गाने हो रहे Viral

संभावना का ये वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो पर उनके फैंस जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। संभावना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इससे पहले भी वह कई वीडियो शेयर कर चुकी हैं। संभावना ने इससे पहले जॉन एलिया का एक मशहूर शेर लिखा था। संभावना ने लिखा था, अब नहीं कोई बात खतरे की, अब सबको सभी से खतरा है| निश्चित रूप से उन्होंने कोरोना के संदर्भ में ही यह लिखा था।

बता दें कोरोना को लेकर सभी सेलेब्स लोगों को खूब जागरूक कर रहे हैं। कोरोनावायरस से भारत में भी कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या अब 1000 पार कर गई है। देश में अब कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या 1139 हो गई है। वहीं कोरोना वायरस (Coronavirus) से अब तक 30 लोगों की मौत हो चुकी है।

Coronavirus Lockdown: कोरोना संकट में आगे आए सलमान खान, 25 हजार दिहाड़ी मजदूरों की कर रहे मदद

हिंदी रश की ताजा वीडियो देखें:

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.