अखिलेश यादव के खिलाफ आजमगढ़ से चुनाव लड़ेंगे भोजपुरी एक्टर दिनेश लाल यादव, टीपू को क्या मात दे पाएंगे निरहुआ?

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए भाजपा ने 16वीं सूची जारी की है। इस सूची में भोजपुरी के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उत्तर प्रदेश की आजमगढ़ सीट से प्रत्याशी बनाए गए हैं।

भोजपुरी के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ने हाल ही में राजनीति में कदम रखा है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ली। सदस्यता लेने के बाद जैसा कि कयास लगाए जा रहे थे कि दिनेश लाल यादव आजमगढ़ से चुनाव लड़ेंगे, वैसा साबित भी हो गया है।

दरअसल, लोकसभा चुनाव 2019 के लिए भाजपा ने 16वीं सूची जारी की है। इस सूची में भोजपुरी के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उत्तर प्रदेश की आजमगढ़ सीट से प्रत्याशी बनाए गए हैं। खास बात ये है कि आजमगढ़ से इस बार लोकसभा चुनाव समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव भी लड़ रहे हैं। इससे जाहिर है कि आजमगढ़ दोनों के लिए काफी मायने रखती है। आपको बता दें कि पिछले लोकसभा चुनाव में यहां से मुलायम सिंह यादव ने जीत दर्ज की थी।

यहां देखिए भाजपा की 16वीं सूची

मिली वाई प्लस सिक्योरिटी

इससे एक दिन पहले ही भाजपा सरकार ने दिनेश लाल यादव को वाई प्लस सिक्योरिटी दी है। आजमगढ़ जिला पुलिस ने वाई प्लस सुरक्षा देने के लिए बनारस भी पहुंच गया। दिनेश लाल यादव ने 29 मार्च को सुरक्षा के लिए वाई प्लस सिक्योरिटी का आवेदन किया था। चूंकि दिनेश लाल यादव बनारस में अपनी फिल्म ‘ठीक है’ की शूटिंग में व्यस्त थे तो वाई प्लस सिक्योरिटी सुरक्षा के लिए बनारस पहुंच गई।

सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए दिनेश लाल यादव

आपको बता दें कि दिनेश लाल यादव भाजपा में शामिल होने के बाद प्रेस मीट में गए, जहां वे कुर्सी बैठे नेताओं के पीछे खड़े हुए दिखाई दिए जिसकी वजह से उन्हें ट्रोल भी होना पड़ा। लोगों ने इसे निरहुआ अपमान माना और भाजपा के खिलाफ मीम्स बना कर सोशल मीडिया पर वायरल करने लगे। हालांकि दिनेश लाल यादव ने इस पर सफाई और इसे अपना अपमान नहीं बताया।

रवि किशन भी चुनावी मैदान में

इस लोकसभा चुनाव में रवि किशन भी चुनाव लड़ रहे हैं और वो किस जगह से लड़ेंगे इसका पता नहीं है। निरहुआ  ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में  बताया कि रवि सर भी लड़ेंगे। उनका भी अभी टिकट कंफर्म नहीं हुआ है कि वो कहां से चुनाव लड़ेंगे लेकिन वो लड़ रहे हैं।

यहां देखिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निरहुआ का किया सम्मान…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।