Chhath Puja Geet: गुंजन पंत और खेसारी लाल यादव की शानदार केमिस्ट्री से भरा है यह छठ गीत, देखिए ये नया गाना

खेसारी लाल यादव का छठ गीत लॉन्च हो गया है। इस छठ गीत को उन्होंने और प्रियंका सिंह ने काफी खूबसूरती के साथ गाया है। इस सॉन्ग का नाम मेकअप के फेरा अरघ के बेरा (Makeup Ke Phera Aragh Ke Bera Song) है।  खास बात यह है कि इस छठ गीत में एक्ट्रेस गुंजन पंत ने भी परफॉर्म किया है।

गुंजन पंत और खेसारी लाल यादव। (फोटोः यूट्यूब स्टिल)

भोजपुरी के सुपरस्टार हैं खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav)। इनका कोई भी गाना या कोई भी वीडियो जैसे ही यूट्यूब पर अपलोड होते ही वायरल हो जाता है। नौ दिन चलने वाले पावन नवरात्रि के त्योहार में उनके देवी गीत की धूम रही। इससे पहले उन्होंने सावन में बोल बम गीतों से भी पूरे भोजपुरिया जवार को भगवान शिव की भक्ति से सराबोर कर दिया था। अब छठ का महापर्व आने वाला है। इस पर्व को दीवाली के छठे दिन पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में रहने वाले लोग इसे बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं।

ऐसे में भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का पीछे रहने वाले हैं। उनका इस साल का दूसरा छठ गीत (Chhath Puja Geet 2019) लॉन्च हो गया है। इस छठ गीत को उन्होंने और प्रियंका सिंह ने काफी खूबसूरती के साथ गाया है। यह छठ गीत मनोरंजन के साथ-साथ भक्ति में भी सराबोर कर रहा है। इस सॉन्ग का नाम मेकअप के फेरा अरघ के बेरा (Makeup Ke Phera Aragh Ke Bera Song) है।  खास बात यह है कि इस छठ गीत में एक्ट्रेस गुंजन पंत ने भी परफॉर्म किया है। खेसारी लाल यादव और गुंजन पंत की केमिस्ट्री देखने को मिल रही है।

यूट्यूब ट्रेंड लिस्ट में शामिल

खेसारी लाल यादव और गुंजन पंत की मजेदार केमिस्ट्री से भरे इस छठ गीत करो अब तक 13 लाख से ज्यादा यानी 1,345,849 बार देखा जा चुका है। यह  सॉन्ग एक दिन पहले ही लॉन्च हुआ है और यूट्यूब पर ट्रेंड लिस्ट में 11वें नंबर है। इसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इसके बोल यादव राज ने लिखे हैं और इसका म्यूजिक लोर्ड जी ने कंपोज किया है।

छठी मईया की भक्ति में डूबीं आम्रपाली दुबे, लॉन्च हुआ इस साल का पहला छठ गीत

यहां देखिए खेसारी लाल यादव का छठ गीत… 

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।