मणि भट्टाचार्य ने लिया मां भवतारिणी का अवतार, सोशल मीडिया पर शेयर की खतरनाक लुक वाली ये तस्वीर

भोजपुरी एक्ट्रेस मणि भट्टाचार्य (Mani Bhattacharya Bhavtarini Look) ने देवी भवतारिणी के अवतार में अपनी तस्वीर शेयर की है। उन्होंने अपने चेहरे पर काला और माथे पर लाल रंग लगाया हुआ है। गले और सिर पर आभूषण पहने हुए हैं।

भोजपुरी एक्ट्रेस मणि भट्टाचार्य देवी भवतारिणी के अवतार में। (फोटोः इंस्टाग्राम)

भोजपुरी की पॉपुलर एक्ट्रेस मणि भट्टाचार्य शो (Mani Bhattacharya Instagram) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर अपनी रूटीन लाइफ के बारे में तस्वीरों और वीडियों के जरिए बताती रहती हैं। वह अपने नए-नए लुक की तस्वीरें भी शेयर कर अपने फैंस का दिल धड़काती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को देखकर आप सभी हैरान हो जाएंगे। आपको यकीन नहीं होगा की यह उनकी तस्वीर है या फिर कोई मूर्ति है।

दरअअसल, मणि भट्टाचार्य (Mani Bhattacharya Bhavtarini Look) ने देवी भवतारिणी के अवतार अपनी तस्वीर शेयर की है। उन्होंने अपने चेहरे पर काला और माथे पर लाल रंग लगाया हुआ है। गले और माथे पर आभूषण पहने हुए हैं। एक नकली जीभ लगा रखी है, जो कि उनकी ठोड़ी तक लटक रही है। गले में फूलों और सिर के बने माला का हार है। उन्होंने अपनी आंखों को बड़ा कर रखा है। बालों को खुला रखा हुआ। ये बाल थोड़े कर्ली हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि नया लुक भवतारिणी।

यहां देखिए मणि भट्टाचार्य का भवतारिणी अवतार-

जिला चंपारण से किया डेब्यू

आपको बता दें कि मणि भट्टाचार्य  ने भोजपुरी के लगभग सभी बड़े एक्टर के साथ काम कर चुकी हैं। उन्होंने भोजपुरी फिल्म जिला चंपारण (Jila Champaran Bhojpuri Film) से डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ खेसारी लाल यादल लीड रोल में थे। आखिरी बार वह फिल्म दबंग में पवन सिंह के साथ दिखाई दी थीं। हाल ही में उन्होंने रितेश पांडे के साथ फिल्म फर्ज की शूटिंग पूरी की है। इसके अलावा वह प्रदीप पांडे चिंटू (Pradeep Pandey Chintu) के साथ फिल्म चिंटू की दुल्हनिया में नजर आएंगी। इसका मुहूर्त हो चुका है। इतना ही नहीं वह एक बार फिर खेसारी लाल यादव के बबुआ बवाली में दिखाई देंगी।

भोजपुरी मूवी चिंटू की दुल्हनिया में दिखेगी प्रदीप पांडे चिंटू और मणि भट्टाचार्य की जोड़ी

यहां देखिए, पवन सिंह और मणि भट्टाचार्य का ये सॉन्ग…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।