खेसारी लाल यादव के इस सॉन्ग ने बनाया रिकॉर्ड, यूट्यूब पर 30 करोड़ से भी ज्यादा बार सुना गया ये गाना

खेसारी लाल यादव ने सोशल मीडिया पर अपने एक गाने की वीडियो क्लिप शेयर की है। ये वीडियो क्लिप उनके सबसे पॉपुलर और यूट्यूब पर सबसे ज्यादा सुने जाने वाले सॉन्ग की है। सॉन्ग का नाम मिलते मरद हमके भूल गईलू (Milte Marad Hamke Bhul Gailu) है। 

खेसारी लाल यादव का सबेस ज्यादा सुना जाने वाला गाना। फोटोः यूट्यूब स्टिल

भोजपुरी सॉन्ग की पॉपुलेरिटी आए दिन बढ़ती ही जा रही है। इसका अंदाजा आप इसी बात से यूट्यूब सहित तमाम वीडियो प्लेटफॉर्म पर भोजपुरी सॉन्ग अक्सर ट्रेंड करते हुए आपको दिखाई दे जाते हैं। यूट्यूब पर देखे जाने वाले सबसे ज्यादा भोजपुरी सॉन्ग देखने के वाली लिस्ट में सिंगर और सुपरस्टार खेसारी लाल यादव है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने एक गाने की वीडियो क्लिप शेयर की है। ये वीडियो क्लिप उनके सबसे पॉपुलर और यूट्यूब पर सबसे ज्यादा सुने जाने वाले सॉन्ग की है। सॉन्ग का नाम मिलते मरद हमके भूल गईलू (Milte Marad Hamke Bhul Gailu) है।

इस सॉन्ग को खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह (Priyanka Singh Song) ने गाया है। इस सॉन्ग में चांदनी सिंह और खेसारी लाल यादव ने परफॉर्म किया है। आपको बता दें कि इस सॉन्ग को यूट्यूब पर सबसे ज्यादा बार देखा गया है। इस सॉन्ग को आदिशक्ति भोजपुरी ने अपने यूट्यूब चैनल पर 25 नवंबर 2017 का लॉन्च किया,  जिसे अबतक  30  करोड़ यानी 300,289,697 बार देखा जा चुका है। खेसारी लाल यादव ने इस सॉन्ग की क्लिप शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘ आप सभी को दिल से बहुत बहुत धन्यवाद।’

यहां देखिए खेसारी लाल यादव का इंस्टग्राम पोस्ट-

खेसारी लाल यादव के गाने यूट्यूब पर बनते हैं ट्रेंड

खेसारी लाल यादव  (Khesari Lal Yadav Song) भोजपुरी इंडस्ट्री के एक मात्र ऐसे एक्टर और सिंगर हैं, जिनके सबसे ज्यादा गाना यूट्यूब ट्रेंड लिस्ट में शामिल होते हैं। इनके सॉन्ग को भी इंटरनेट पर काफी वायरल होते हैं। यही वजह है कि खेसारी लाल यादव को अब भोजपुरिया जवार के अलावा भी लोग जानते हैं। वह अब गैर-भोजपुरी क्षेत्रों में जाकर स्टेज परफॉर्मेंस करते हैं।

यहां देखिए, खेसारी लाल यादव मिलते मरद हमके भूल गईलू सॉन्ग...

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।