Bhojpuri Cinema: आम्रपाली दुबे, मोनालिसा और अक्षरा सिंह ने ऐसे शुरू किया अपना भोजपुरी फ़िल्मी करियर, पढ़ें

मोनालिसा (Monalisa) मात्र 16 वर्ष की उम्र में होटल में करती थीं काम और उसके बाद अपनी मेहनत के दम पर भोजपुरी सिनेमा में हासिल किया एक ख़ास मुकाम।

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा, अक्षरा सिंह और आम्रपाली दुबे की तस्वीर (फोटो: इंस्टाग्राम)

भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri cinema) में अगर चुनिंदा एक्ट्रेस की बात की जाए तो इस लिस्ट में आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey), अक्षरा सिंह (Akshara Singh), काजल राघवानी (Kajal Raghwani) के साथ मोनालिसा (Monalisa) और रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) का नाम टॉप पर आता है। इन भोजपुरी एक्ट्रेस ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत कैसे की इस ख़ास रिपोर्ट में जानते हैं।

आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey):

भोजपुरी सिनेमा में आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) एक बड़ा नाम है। आम्रपाली दुबे ने अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरियल से की। भोजपुरी में आने से पहले आम्रपाली दुबे ने टीवी सीरियल ‘रहना तेरी पलकों की छांव में’ में सुमन का रोल प्ले किया था। उन्होंने भोजपुरी में अपने करियर की शुरुआत दिनेश लाल यादव उर्फ़ निरहुआ की फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ से की थी। निरहुआ के साथ आम्रपाली की जोड़ी को हिट माना जाता है। एक्ट्रेस ने उनके साथ 30 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है।

मोनालिसा (Monalisa):

भोजपुरी सिनेमा में हॉटनेस का तड़का लगाने वाली एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) का असली नाम अंतरा बिस्वास है। आज वह भोजुपरी सिनेमा से दूर सही लेकिन उनकी फिल्मों ने भोजपुरी सिनेमा में कई बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं। उन्होंने भोजपुरी सिनेमा में 100 से अधिक मूवी की हैं। बंगाली परिवार में जन्मीं मोनालिसा ने कलकत्ता से ही अपनी स्कूली और कॉलेज की पढ़ाई पूरी की। 16 साल उम्र से उन्होंने काम करना शुरू कर दिया था। जब वो 16 साल की थीं तब वो एक रेस्टोरेंट में काम करती थीं। इसके साथ कोलकाता के कुछ होटलों में भी उन्होंने ‘गेस्ट रिलेशन एग्जीक्यूटिव’ का काम किया। वहीं बाद में वो उडिया वीडियो में नजर आने लगीं। मोनालिसा ने कई बी ग्रेड फिल्मों में भी काम किया है। इस समय मोनालिसा टीवी सीरीयल ‘नजर’ में एक नेगेटिव रोल प्ले कर रही हैं। मोनालिसा कलर्स के वूट पर भी नजर आ रही हैं। यहां वो ‘विगो कॉमेडी महासभा‘ को होस्ट कर रही हैं।

अक्षरा सिंह (Akshara Singh):

भोजपुरी एक्टर और सिंगर पवन सिंह के साथ रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में रही एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara singh) ने भोजपुरी सिनेमा में साल 2010 में फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उनके अपोजिट ‘रवि किशन’ ने मुख्य भूमिका निभाई थी। भोजपुरी फिल्मों से अलग अक्षरा सिंह ‘सर्विस वाली बहू’, ‘काला टीका’ जैसे टीवी सीरीयल्स में काम कर चुकी हैं।

काजल राघवानी (Kajal Raghwani):

भोजपुरी सिनेमा में काजल राघवानी (Kajal Raghwani) की जोड़ी खेसारी लाल यादव के साथ खूब पसंद की जाती है। काजल ने भोजपुरी सिनेमा में अपने करियर की शुरुआत साल 2011 में आई फिल्म ‘सुगना’ से की थी। आज वो भोजपुरी में किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। पूर्वांचल में एक्ट्रेस का इतना स्टारडम है कि उनकी कोई भी फिल्म सिनेमाघरों में आती है तो हिट हो जाती है।

रानी चटर्जी (Rani Chatterjee): 

भोजपुरी सिनेमा की माधुरी दीक्षित कही जाने वाली एक्ट्रेस रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत साल 2004 में मात्र 15 साल की उम्र में ही कर दी। रानी ने मोनज तिवारी के साथ ‘ससुरा बड़ा पैइसावाला’ से भोजपुरी में डेब्यू किया था। इस मूवी को उस समय की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म कहा जाता है।

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.