भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने किया कलंक के सॉन्ग ‘फर्स्ट क्लास’ पर का जबरदस्त डांस, फिर हुआ कुछ ऐसा

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा के नाम से फेमस अंतरा बिस्वास ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह तीन लड़कों के साथ फिल्म कलंक के 'फर्स्ट क्लास' सॉन्ग पर डांस कर रही हैं। इसके बाद क्या होता है यहां देखिए।

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा। (फोटोः इंस्टाग्राम)

भोजपुरी एक्ट्रेस और सीरियल नजर फेम मोनालिसा सोशल मीडिया पर अक्सर एक्टिव रहती हैं। वह इंस्टाग्राम पर अपने बोल्ड और सिंपल लुक के लिए भी चर्चा में रहती हैं। इतना ही नहीं, वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फनी और इंटरेंस्टिंग वीडियो भी शेयर करती हैं और ये वीडियो बहुत जल्दी इंटरनेट पर वायलर हो जाती है।

हाल ही में मोनालिसा के नाम से फेमस अंतरा बिस्वास ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह तीन लड़कों के साथ फिल्म कलंक के ‘फर्स्ट क्लास’ सॉन्ग पर डांस कर रही हैं। मोनालिसा ने जो वीडियो शेयर किया उसकी शुरुआत तीन लड़कों से होती है। तीन आपस में बात करते हैं कि मोनालिसा के मैडम के साथ काम कैसे करेंगे कोई स्क्रिप्ट भी तैयार नहीं है, इतने में मोनलिसा आती हैं और उनसे कहती हैं कि कोई टेंशन मत लो। इसके बाद फिल्म कलंक के ‘फर्स्ट क्लास डांस’ पर करने लगते हैं।

यहां देखिए मोनालिसा का डांस वीडियो

वीडियो में कुछ ऐसा है फनी

यहां तो तक सब ठीक लगेगा लेकिन जैसे वीडियो आगे बढ़ेगा आपको हंसी आएगी। दरअसल, ये तीनों लड़के एक घर में नौकर होते हैं और मोनालिसा के साथ डांस करने का सपना देखते हैं। इतने में उनका मालिक आता है और उन्हें डांटने लगता है और कहता है कि सपना बैठे-बैठे सपना क्या देख रहे हो? चल कर काम करो। इस वीडियो को शेयर करते हुए मोनालिसा लिखती हैं कि इसी वीडियो को अंत तक देखें।

पवन सिंह के साथ बनी जोड़ी

वहीं, बात करें इनकी भोजपुरी फिल्मों की तो मोनालिसा और पॉवर स्टार पवन सिंह की सबसे हिट जोड़ी रही हैं। इन दोनों ने भोजपुरी की कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। मोनालिसा ने बिग बॉस के में हिस्सा लेने वाले एक्टर विक्रांत सिंह राजपूत से जनवरी 2017 में शादी की। इनकी शादी ने नेशनल टेलीविजन पर काफी सुर्खियां बटोरी।

यहां देखिए मोनालिसा की शोषण की कहानी…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।