Monalisa Hot Dance Video: मोनलिसा पर चढ़ा प्यार का खुमार, मुंबई की बारिश में कर रही हैं ये हॉट डांस

भोजपुरी एक्ट्रेस और नजर फेम मोनालिसा एक वीडियो (Monalisa Dance Video) शेयर किया है, जिसमें वह एक हिंदी गाने में डांस कर रही हैं। साड़ी में डांस करते हुए मोनालिसा काफी प्यारी और खूबसूरत दिख रही हैं। यहां देखिए मोनलिसा का ये हॉट डांस वीडियो।

भोजपुरी एक्ट्रेस और नजर फेम मोनलिसा। (फोटोः इंस्टाग्राम)

भोजपुरी की सबसे हॉट एक्ट्रेस अंतरा विश्वास मोनालिसा (Monalisa Hot Dance Video) सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। इसके जरिए वह अपने फैंस को रूटीन लाइफ से रूबरु करवाती हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह एक हिंदी गाने में डांस कर रही हैं। साड़ी में डांस करते हुए मोनालिसा काफी प्यारी और खूबसूरत दिख रही हैं। उनके बाल खुले हुए हैं, आंखों में गहरा काजल लगाया हुआ है, जो उनकी खूबसूरती पर 4 चांद लगा रहा है।

दरअसल, मोनालिसा (Monalisa Video) ने ये वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में आमिर खान की फिल्म जो जीता वही सिकंदर के सॉन्ग पहल नशा पहला खुमार पर डांस कर रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि वो अपने साड़ी के पल्लू के साथ खेल रही हैं और अपनी जुल्फों को लहरा रही हैं। हरी साड़ी में मोनालिसा बहुत ही सुंदर लग रही हैं। इस वीडियो के कैप्शन से लगता है कि वह मानसून को काफी एन्जॉय कर रही हैं।

यहां देखिए मोनालिसा का मानसून सेलिब्रेट करने वाला डांस वीडियो-

मोनालिसा पर चढ़ा बारिश का खुमार

मोनालिसा ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा,’पहला नशा… पहला खुमार।’ मोनालिसा इसके साथ हैशटेग करते हुए मानसून, मूड, संडे, संडे वाइव्स, रोमांस, लव और हैप्पी हैप्पी लिखा है। मोनालिसा के इस कैप्शन से पता चलता है कि वह मुंबई की बारिश को काफी एन्जॉय कर रही हैं और वो फुल रोमेंटिक मूड में हैं और काफी खुश हैं।

ऐसा रहा है मोनालिसा का सफर

आपको बता दें कि मोनलिसा ने अपने करियर की शुरुआत भोजपुरी फिल्मों से की और इंडस्ट्री मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस बनीं। भोजपुरी के मनोरंजन जगत में अपना मुकाम स्थापित करने के बाद मोनालिसा ने टीवी की दुनिया में कदम रखा। उन्होंने रियलटी शो बिग बॉस 10(Bigg Boss) में हिस्सा लिया। इसके बाद वे और भी पॉपुलर हो गईं। इसके बाद वह सीरियल नजर में मोहाना के किरदार में दिखाई दे रही हैं।

यहां देखिए मोनालिसा की शोषण की कहानी…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।