Bhojpuri Hot Song: मोनालिसा ने अपनी हॉट अदाओं से मचाई सनसनी, इस गाने को सुनकर आप भी हो जाएंगे उनके दीवाने

भोजपुरी की अदाकारा मोनालिसा (Monalisa) का क्या कहना... फिल्मों की बात हो या टीवी सीरियल की सभी जगह अभिनेत्री ने अपना जलवा कायम रखा है। इस समय मोनालिसा भोजपुरी फिल्मों (Bhojpuri Cinema) से भले ही दूर हैं लेकिन यूट्यूब पर उनके चाहने वाले उनकी याद निकालते ही रहते हैं।

तोहरी पिरितिया सॉन्ग की झलक (फोटो इंस्टाग्राम)

भोजपुरी की अदाकारा मोनालिसा (Monalisa) का क्या कहना… फिल्मों की बात हो या टीवी सीरियल की सभी जगह अभिनेत्री ने अपना जलवा कायम रखा है। इस समय मोनालिसा भोजपुरी फिल्मों (Bhojpuri Cinema) से भले ही दूर हैं लेकिन यूट्यूब पर उनके चाहने वाले उनकी याद निकालते ही रहते हैं। आज यूट्यूब पर मोनालिसा के जिस सॉन्ग को दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं उसके बोल हैं तोहरी पिरितिया (Tohari Piritiya)। इस सॉन्ग को अब तक 1,967,225 बार देखा जा चुका है। गाने में हम देख पा रहे हैं कि मोनालिसा ने लाल कलर का स्कट पहन रखा है और बला की ब्यूटी लग रही हैं।

तोहरी पिरितिया सॉन्ग को गाया है पामिला जैन ने। जबकि लिखा है एस कुमार ने और कम्पोज भी किया है एस कुमार ने ही। सॉन्ग मोनालिसा की फिल्म हिटलर (Hitler) से है। हालांकि इस गाने की धुन कुछ हद तक बॉलीवुड के सॉन्ग ओ पिया से मिल रही है। ओ पिया गाना जैकी श्रॉफ और मनीषा कोइराला पर फिल्माया गया है। फिल्म का नाम है अग्निसाक्षी।

मोनालिसा (Monalisa Hot) भोजपुरी इंडस्ट्री का बहुत पुराना नाम है। मोनालिसा ने 200 से भी ज्यादा फ़िल्में की है। लेकिन अब अपना पूरा ध्यान स्टार प्लस पर आने वाले शो नजर पर लगा रही हैं।

वीडियो में देखें मोनालिसा का हॉट सांग तोहरी पिरितिया

नजर शो में मोनालिसा मोहना नाम की डायन का किरदार निभा रही हैं। इस किरदार में मोनालिसा अपनी लम्बी चोटी और रंग बिरंगे दुपट्टे की वजह से फेमस में हैं। आपको यकीन नहीं होगा पर बता दें कि मोनालिसा के पास 800 से भी ज्यादा दुपट्टे हो चुके हैं।

मोनालिसा सोशल मीडिया पर सक्रीय भी रहती हैं। अपने फैंस के लिए वे हमेशा ही बोल्ड तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहती हैं। ज्यादातर उनके वीडियो नजर के सेट से ही होते हैं।

एक्सक्लूसिव वीडियो में देखें मोनालिसा के साथ ख़ास इंटरव्यू 

धर्मेंद्र दुबे :मेरा नाम धर्मेंद्र दुबे है। फिल्म जगत की खबरें आप तक पहुंचना मेरा काम है। अजय देवगन ने मेरे लिए कहा था, 'तुम एक अच्छे पत्रकार ही नहीं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हो'।