Monalisa Hot Photo: मोनालिसा ने फैंस को बताई अपनी फीलिंग्स, भोजपुरी एक्ट्रेस को पसंद है ऐसे लोग

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa Hot Photos)ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। इसमें वह बेहद प्यारी लग रही हैं और एक हॉट पोज देती हुईं नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए मोनालिसा ने कहा कि जब वह किसी को उन्हें देखते हुए देखती हैं, तो उन्हें अच्छा लगता है।

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा। (फोटोः इंस्टाग्राम)

उड़िया म्यूजिक वीडियो से अपने करियर की शुरुआत करने वाली मोनालिसा भोजपुरी इंडस्ट्री के रास्ते अब हिंदी टीवी की दुनिया पर राज कर रही हैं। वह सीरियल नजर में डायन का किरदार निभा रही हैं, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इसके साथ-साथ वह हाल ही में पति विक्रांत सिंह राजपूत के साथ नच बलिए 9 (Nach Baliye 9) में बतौर गेस्ट हिस्सा ले चुकी हैं। उन्होंने मां स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरा खतरा खतरा में भी हिस्सा लिया था। इस शो में स्टंट के दौरान वह घायल भी हो गई थीं।

इन दिनों ने वह टीवी के नए शो मूवी मस्ती विद मनीष पॉल (Movie Masti with Maniesh Paul) में भी काम कर रही हैं। इस शो में काम करने के दौरान उन्होंने अक्षय कुमार के साथ एक टिप-टिप बरसा पानी को रिक्रिएट किया। वह इस शो में रवीना टंडन के लुक में भी दिखाई दीं, जिसमें वह काफी हॉट नजर आ आईं। इतना ही नहीं शो के सेट से उन्होंने कई तस्वीरें भी शेयर की जिसमें वह काफी हॉट और बोल्ड नजर आईं। अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है।

यहां देखिए मोनालिसा का इंस्टाग्राम पोस्ट- 

मोनालिसा को पसंद है ये

इस तस्वीर में उन्होंने ब्लू डेनिम शर्ट और व्हाइट डेनिम शॉर्ट पहना हुआ है। इसमें वह बेहद प्यारी लग रही हैं और एक हॉट पोज देती हुईं नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए मोनालिसा (Monalisa Photos) ने कहा कि जब वह किसी को उन्हें देखते हुए देखती हैं, तो उन्हें अच्छा लगता है। उन्होंने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा, ‘जब में तुम्हें मुझे देखते हुए पकड़ती हूं, तो मुझे यह बहुत ही अच्छा लगता है।’ ये रोमांटिक लाइन मोनालिसा ने अपने विक्रांत सिंह राजपूत के लिए लिखी हैं। दोनों बहुत ही अच्छे कपल हैं।

मोनालिसा ने शेयर की ये खूबसूरत तस्वीर, इस मैसेज के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस ने फैंस को बताया खुश रहने का तरीका

जब मोनालिसा की हॉट अदाओं ने उड़ाए बॉलीवुड की सनी लियोनी के होश…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।