Monalisa No Makeup Look: नो मेकअप लुक में भी हॉट नजर आती हैं मोनालिसा, तस्वीरें शेयर कर फैंस को दी ये नसीहत

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa No Makeup Look) यानी अंतरा बिस्वास ने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने इंस्टाग्राम पर उन्होंने कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह ब्लैक एंड व्हाइट स्ट्रिप्स वाले आउट फिट में नजर आ रही हैं।

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा। (फोटोः इंस्टाग्राम)

भोजपुरी की मोस्ट पॉपुलर और बोल्ड एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa Bold Photos) भोजपुरी इंडस्ट्री के साथ-साथ हिंदी टेलीविजन की दुनिया पर भी अपना राज चला रही हैं। वह भोजपुरी की पहली ऐसी एक्ट्रेस हैं जिनके इंस्टाग्राम पर लगभग 20 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 2 मिलियन फॉलोवर्स होने की खुशी जताई और अपने फैंस को खास अंदाज में धन्यवाद कहा है।

वैसे, मोनालिसा (Monalisa In Pool) की किसी पहचान की जरुरत नहीं है। वह अभी स्टार प्लस पर आने वाले सीरियल ‘नजर’ में वह मोहाना का किरादार निभा रही हैं। सीरियल में मोहाना एक डायन है। मोनालिसा यानि अंतरा बिस्वास सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने इंस्टाग्राम पर उन्होंने कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह ब्लैक एंड व्हाइट स्ट्रिप्स वाले आउट फिट में नजर आ रही हैं। इस दौरान उन्होंने कोई मेकअप नहीं किया है। फिर भी वे बहुत ही खूबसूरत और प्यारी लग रही हैं। नो मेकअप लुक में एक्ट्रेस बहुत ही गोर्जियस लग रही है।

यहां देखिए मोनालिसा का नो मेकअप लुक-

 

भोजपुरी के बाद टीवी की दुनिया में रखा कदम

आपको बता दें कि मोनलिसा ने अपने करियर की शुरुआत भोजपुरी फिल्मों से की और इंडस्ट्री मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस बनीं। भोजपुरी के मनोरंजन जगत में अपना मुकाम स्थापित करने के बाद मोनालिसा ने टीवी की दुनिया में कदम रखा। उन्होंने रियलटी शो बिग बॉस 10(Bigg Boss) में हिस्सा लिया। इसके बाद वे और भी पॉपुलर हो गईं। इसके बाद वह सीरियल नजर में मोहाना के किरदार में दिखाई दे रही हैं।

पटोला बन फैंस को ऐसे दीवाना बना रही हैं मोनालिसा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ये डांसिंग वीडियो

यहां देखिए मोनालिसा की शोषण की कहानी…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।