Monalisa Video: इस लड़के को बहुत मिस कर रही हैं मोनालिसा, भोजपुरी एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर बताई अपनी फीलिंग

भोजपुरी एक्ट्रेस और टीवी के पॉपुलर सीरियल नजर फेम मोनालिसा (Monalisa Social Media) एक बच्चे को मिस कर रही हैं क्योंकि उसका जन्मदिन है। बच्चे का नाम विवान  है और उसका बर्थडे एक दिन पहले था। इसकी जानकारी मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर कर दी।

भोजपुरी एक्ट्रेस और नजर फेम मोनलिसा। (फोटोः इंस्टाग्राम)

भोजपुरी एक्ट्रेस और टीवी के पॉपुलर सीरियल नजर फेम मोनालिसा (Monalisa Social Media) एक बच्चे को मिस कर रही हैं क्योंकि उसका जन्मदिन है। बच्चे का नाम विवान  है और उसका बर्थडे एक दिन पहले था। इसकी जानकारी मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर कर दी। इस वीडियो में वह  विवान के साथ एक पॉपुलर सॉन्ग पर परफॉर्म करते हुए दिखाई दे रहे हैं। ये वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर फैल रहा है।

दरअसल, मोनालिसा  (Monalisa Marriage) ने इंस्टाग्राम पर शनिवार को एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में  विवान के साथ शाहरुख खान, काजोल और रानी मुखर्जी स्टारर फिल्म कुछ-कुछ होता है के एक सॉन्ग ये लड़का है दीवाना पर परफॉर्म कर रहे हैं। पहले विवान इस सॉन्ग पर परफॉर्म करता है। फिर उसके बाद मोनालिसा बोल पर अपनी खूबसूरत अदाएं दिखाती हैं।

यहां देखिए मोनालिसा और विवान का ये मस्तीभरा वीडियो-

मोनालिसा ने इस मस्ती भरी वीडियो को शेयर करते हुए लिखा,’हैप्पी बर्थडे मेरे प्रिय कुच्ची पुच्ची विवान। लव यू और मिसिंग यू टुडे।’ इसके साथ ही उन्होंने हैशटेग के साथ बर्थडे बॉय, विवान, इनोसेंट, क्यूट एक्सप्रेशन जैसे वर्ड लिखे। मोनालिसा (Monalisa Hot Video)का ये वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया है। इसमें मोनालिसा की खूबसूरत अदाएं देखने को मिल रही है। वह काफी इसमें बिना मेकअप के काफी प्यारी लग रही हैं।

साल 2017  में की शादी

आपको बता दें कि मोनालिसा भोजपुरी इंडस्ट्री के साथ-साथ बिग बॉस में कंटेस्टेंट भी रह चुकी हैं। साल 2017 में उन्होंने अपने को-स्टार विक्रांत सिंह राजपूत (Vikrant Singh Rajput) से शादी की। दोनों की शादी-शुदा जिंदगी काफी अच्छे से  चल रहे ही हैं। मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा बनी करीना कपूर की बड़ी फैन

यहां देखिए मोनालिसा की शोषण की कहानी…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।