मोनालिसा ने पति के साथ याद किया अपना बचपन, फ्रॉक पहनकर देखिये कैसे कर रही हैं डांस!

मोनालिसा (Monalisa) इन दिनों अपने पति विक्रांत सिंह (Vikrant Singh)के साथ रियलिटी शो स्मार्ट जोड़ी में नजर आ रही है। दोनों ने हाल ही में अपने बचपन की यादें ताज़ा की हैं, वीडियो में देखिए कैसे!

मोनालिसा (Monalisa) इन दिनों अपने पति विक्रांत सिंह (Vikrant Singh)के साथ रियलिटी शो स्मार्ट जोड़ी में नजर आ रही है। शो में मोनालिसा विक्रांत की जोड़ी को बहुत पसंद किया जा रहा है और हाल ही में मोनालिसा ने अपने सोशल अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो अपने पति विक्रांत के साथ नाचती हुई दिखाई दे रही हैं। यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। 

बता दें कि मोनालिसा और विक्रांत इस वीडियो में लता मंगेशकर के गाने पगले पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों ने बच्चों की तरह कपड़े पहने हैं और दोनों ही काफी क्यूट दिखाई दे रहे हैं।  कभी शो के मंच पर तो कभी सड़क पर दोनों क्यूट हरकतें करते हुए डांस कर रहे हैं और एक साथ काफी खुश नजर आ रहे हैं। 

मोनालिसा (Monalisa) का पति विक्रांत सिंह (Vikrant Singh) के साथ देखिए क्यूटेस्ट डांस!

https://www.instagram.com/reel/Cb6t10qg7Wt/?utm_source=ig_web_copy_link

मोनालिसा (Monalisa) ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि उन्होंने बचपन की यादें ताजा कर ली है और वीडियो देख कर लग भी रहा है कि मोनालिसा इस लुक को कितना इंजॉय कर रही हैं। मोनालिसा भोजपुरी इंडस्ट्री की काफी फेमस अभिनेत्री हैं।मोनालिसा को पापुलैरिटी बिग बॉस के शो से मिली। शो में उनके पति विक्रांत भी शामिल थे। 

जो नहीं जानते उन्हें बता दें कि विक्रांत और मोनालिसा (Monalisa) ने बिग बॉस के घर में ही शादी की थी। दोनों बिग बॉस के घर आने से पहले 8 साल तक एक दूसरे को डेट कर रहे थे और दोनों ने शादी कर ली है।  स्मार्ट जोड़ी रियालिटी शो का हाल ही में एक नया ट्रेलर रिलीज हुआ है जिसमें दोनों को देखा जा सकता है। मोनालिसा और विक्रांत एक दूसरे के साथ कई तस्वीरें और वीडियो इस तरह सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं जिन्हें लोग बहुत पसंद करते हैं। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि मोनालिसा का सोशल मीडिया पर अच्छा खासा बोलबाला है।  इंस्टाग्राम पर उनके 5 मिलीयन फॉलोअर्स भी हैं।

बॉलीवुड और टीवी की अन्य खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें!

Shikha Sharma :शिखा, इसका मतलब होता है पहाड़ की चोटी लेकिन, अपने काम में मैं चोटी से लेकर एड़ी तक ज़ोर लगा देती हूं! बॉलीवुड फ़िल्में और गानें मेरी रगों में हैं! किशोर कुमार से लेकर बादशाह तक, म्युज़िक मेरी ज़िन्दगी है!