लॉकडाउन में मोनालिसा की Tik Tok वीडियो ने मचाया धमाल, देखें वीडियो

भोजपुरी सुपरस्टार मोनालिसा (Monalisa) भी इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने लगी हैं। मोनालिसा की बहुत सी टिकटॉक वीडियो ने धमाल मचा दिया है।

मोनालिसा की तस्वीर (फोटो: इंस्टाग्राम)

कोरोना संकट के बीच इन दिनों सभी बॉलीवुड और भोजपुरी सितारे अपने अपने घरों में कैद है। ये सितारे सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस के साथ जुड़े हुए हैं। अपनी पुरानी फोटो, वीडियो को फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं। इसी के साथ ही बहुत से सितारे अपने टिकटॉक वीडियो को भी सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा कर रहे हैं। भोजपुरी सुपरस्टार मोनालिसा (Monalisa) भी इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने लगी हैं। मोनालिसा की बहुत सी टिकटॉक वीडियो ने धमाल मचा दिया है।

टिकटॉक वीडियो में मोनालिसा “कहती हैं मेरी सखियाँ दिल में है चोर तेरे” गाने पर शानदार अंदाज में एक्ट करती हुई नजर आ रही हैं। मोनालिसा के इस वीडियो को फैंस ने भी खूब पसंद किया है। मोनालिसा के इस वीडियो को अबतक 1 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।

मोनालिसा के इस वीडियो को भी उनके फैंस ने जमकर पसंद किया है।

मोनालिसा ने बादशाह के नए गाने ‘गेंदा फूल’ पर भी शानदार टिकटॉक वीडियो बनाया है। इस वीडियो में मोनालिसा पीली साड़ी पहने हुए नजर आ रही हैं। मोनालिसा के इस वीडियो को भी फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। मोनालिसा के इस वीडियो को अबतक 4 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।

मोनालिसा के इस कॉमेडी टिकटॉक वीडियो को भी उनके फैंस ने जमकर देखा है। इस वीडियो को मात्र तीन दिन में ही 1 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.