मोनालिसा पति विक्रांत सिंह राजपूत संग श्रीलंका में कर रही हैं एन्जॉय, भोजपुरी एक्ट्रेस का दिखा ग्लैमरस लुक

मोनालिसा यानि अंतरा बिस्वास (Monalisa Hot Photos) ने  कुछ घंटे पहले ही इंस्टाग्राम पर उन्होंने एक फोटो शेयर किया है। इस तस्वीर में वह बिकिनी में दिखाई दे रही हैं और होटल की बालकनी में खड़ी हुईं समुद्र की ओर देख रही हैं। उन्होंने मोनोकोनी पहना हुआ है।

समुद्र की ओर देखते हुए मोनोकोनी में मोनालिसा। (फोटोः इंस्टाग्राम)

भोजपुरी की मोस्ट पॉपुलर और बोल्ड एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa Hot Photos) का सिक्का भोजपुरी इंडस्ट्री के अलावा हिंदी टेलीविजन की दुनिया पर भी चलता है। वह भोजपुरी की पहली ऐसी एक्ट्रेस हैं जिनके इंस्टाग्राम पर लगभग 2 करोड़ से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं। मोनालिसा की किसी पहचान की जरुरत नहीं है। वह अभी स्टार प्लस पर आने वाले सीरियल ‘नजर’ में वह मोहाना का किरादार निभा रही हैं। सीरियल में मोहाना एक डायन है। मोनालिसा सोशल मीडिया  पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी रूटीन लाइफ से जुड़ी हर छोटी-बड़ी एक्टिविटी को अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।

मोनालिसा यानि अंतरा बिस्वास ने  कुछ घंटे पहले ही इंस्टाग्राम पर उन्होंने एक फोटो शेयर किया है। इस तस्वीर में वह बिकिनी में दिखाई दे रही हैं और होटल की बालकनी में खड़ी हुईं समुद्र की ओर देख रही हैं। उन्होंने मोनोकोनी पहना हुआ है। यह तस्वीर उनके पति विक्रांत सिंह राजपूत (Vikrant Singh Rajpoot) ने ली है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर इस तस्वीर को शेयर करते मजाकिया अंदाज में लिखा, ‘विक्रांत मुझे रोक लो।’ आपको बता दें कि मोनालिसा अपने पति के साथ श्रीलंका में वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं।

यहां देखिए मोनालिसा का इंस्टाग्राम पोस्ट-

भोजपुरी के बाद टीवी की दुनिया में रखा कदम

आपको बता दें कि मोनलिसा ने अपने करियर की शुरुआत भोजपुरी फिल्मों से की और इंडस्ट्री मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस बनीं। भोजपुरी के मनोरंजन जगत में अपना मुकाम स्थापित करने के बाद मोनालिसा ने टीवी की दुनिया में कदम रखा। उन्होंने रियलटी शो बिग बॉस 10 में हिस्सा लिया। इसके बाद वे और भी पॉपुलर हो गईं। इसके बाद वह सीरियल नजर में मोहाना के किरदार में दिखाई दे रही हैं।

पवन सिंह के साथ बनी जोड़ी

वहीं, बात करें इनकी भोजपुरी फिल्मों की तो मोनालिसा और पॉवर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh)की सबसे हिट जोड़ी रही हैं। इन दोनों ने भोजपुरी की कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। मोनालिसा ने बिग बॉस के में हिस्सा लेने वाले एक्टर विक्रांत सिंह राजपूत से जनवरी 2017 में शादी की। इनकी शादी ने नेशनल टेलीविजन पर काफी सुर्खियां बटोरी।

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा की इन बोल्ड तस्वीरों ने लगाई सोशल मीडिया पर आग

यहां देखिए,  मोनालिसा ने अपने हॉट डांस से सनी लियोनी को पछाड़ा…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।