Nach Baliye 9: क्या इस सीजन में भी दिखेगी मोनालिसा-विक्रांत सिंह की जोड़ी, तस्वीरें कर रही हैं इशारा!

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) ने पति विक्रांत सिंह राजपूत (Vikrant Singh Rajput) के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इसमें दोनों का खूबसूरत ट्रेडिशनल लुक नजर आ रहा है। तस्वीर के जरिए एक्ट्रेस पति संग ठुमके लगाती दिख रही हैं।

विक्रांत सिंह राजपूत और मोनालिसा(फोटो: इंस्टाग्राम)

बिग बॉस 10 (Bigg Boss 10) में भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) और विक्रांत सिंह राजपूत (Vikrant Singh Rajput) शादी के बंधन में बंधे थे। इसके बाद ये कपल नच बलिए 8 में नजर आया था। इस डांस रियलिटी शो में इनकी जोड़ी लोगों को काफी पसंद आई थी। हाल ही में एक्ट्रेस ने नच बलिए की यादें ताजी करते हुए कई तस्वीरें शेयर की है। इसमें ये एक्ट्रेस पति विक्रांत के साथ नजर आ रही हैं। लेकिन इन तस्वीरों के साथ उन्होंने नच बलिए 9 की भी चर्चा की है जिससे लग रहा है कि ये जोड़ी एक बार फिर इसमें नजर आ सकती हैं।

मोनालिसा (Monalisa Look) इन तस्वीरों में घाघरा-चोली पहने नजर आ रही हैं। इसे उन्होंने गोल्डेन ज्वेलरी से पेयर किया है। पिंक और ब्लू कॉम्बिनेशन वाली इस घाघरा-चोली में मोनालिसा का देसी लुक काफी खूबसूरत है। वहीं, विक्रांत ब्लू और व्हाइट कुर्ता-पायजामा में दिख रहे हैं। इसे उन्होंने एक जैकेट और व्हाइट जूते से पेयर किया है। इसमें ये दोनों डांस स्टेप करते नजर आ रहे हैं। अपने इस पोस्ट के साथ मोनालिसा ने लिखा है, ‘पुराने दिनों को याद करते हुए। थैक्यू नच बलिए 9 (Nach Baliye 9) ये पल देने के लिए। ये पल मेरे और विक्रांत के लिए वाकई में काफी यादगार रहा।’

देखिए मोनालिसा का ये पोस्ट…

देखिए उनकी और कुछ खूबसूरत तस्वीरें…

 

आपको बता दें कि मोनालिसा फिल्म ‘गंगा पुत्र’, ‘सुहाग’ और ‘भोले शंकर’ जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। इनका असली नाम अंतरा विश्वास है। बिग बॉस 10 के बाद इनकी पॉपुलैरिटी और बढ़ गई। ये आजकल स्टार प्लस के सीरियल ‘नजर’ में डायन के किरदार में दिख रही हैं। इसमें उनकी एक्टिग और खूबसूरत लुक लोगों को काफी पंसद आ रहा है और ये सीरियल दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर हो चुका है। आपको मोनालिसा और विक्रांत का ये अंदाज कैसा लगा, कमेंट करके हमें बताएं।

मोनालिसा वेस्टर्न ही नहीं बल्कि ट्रेडिशनल ड्रेस में भी लगती हैं खूबसूरत, देखिए उनकी 10 बेहतरीन तस्वीरें…

यहां देखिए मोनालिसा की शोषण की कहानी…

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।