खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी का ये सॉन्ग यूट्यूब पर मचा रहा है धमाल, मिले 1 करोड़ से भी ज्यादा व्यूज

भोजपुरी सिंगर खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की जोड़ी भोजपुरिया जवार की नंबर वन पसंद है। दोनों के गानें, एल्बम और फिल्में यूट्यूब पर अक्सर ट्रेंड लिस्ट में शामिल होते हैं। सॉन्ग का नाम मुस्कि मार के जे बोला ला करेजउ (Muski Maar Ke Je Bolela Karejau)है।

खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी एक सॉन्ग में। (फोटोः यूट्यूब स्टिल)

भोजपुरी सिंगर खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की जोड़ी भोजपुरिया जवार की नंबर वन पसंद है। दोनों के गानें, एल्बम और फिल्में यूट्यूब पर अक्सर ट्रेंड लिस्ट में शामिल होते हैं। इन दिनों इनका एक पॉपुलर सॉन्ग यूट्यूब पर काफी सुना जा रहा है। सॉन्ग का नाम मुस्कि मार के जे बोला ला करेजउ (Muski Maar Ke Je Bolela Karejau)है। यह भोजपुरी के सबसे रोमेंटिक सॉन्ग में एक है। इसे खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने गाया है। इस सॉन्ग को यूट्यूब पर 1 करोड़ से ज्यादा यानी 18,366,662  व्यूज मिल चुके हैं।

मुस्कि मार के जे बोला ला करेजउ सॉन्ग के बोल प्यारेलाल यादव ने लिखा है, जबकि इसका म्यूजिक रजनीश मिश्रा ने कंपोज किया है। इस सॉन्ग में काजल राघवानी (Kajal Raghwani Song) और खेसारी लाल यादव की रोमेंटिक केमेस्ट्री देखने को मिल रही है। इसका म्यूजिक बहुत शानदार है। प्रियंका सिंह (Priyanka Singh Song) की आवाज काजल राघवानी की खूबसूरती पर फिट बैठती है। सॉन्ग में काजल राघवानी बहुत ही प्यारी और खूबसूरत नजर आ रही है। वह अपनी दिलकश और डांसिंग मूव्स लोगों का दिल जीत रही हैं। दोनों की जोड़ी ऑडियंस को काफी पसंद है।

काजल राघवानी के साथ रिलेशनशिप में खेसारी लाल यादव

यह सॉन्ग साल 2018 में आई भोजपुरी फिल्म मैं सहरा बांध के आऊंगा का है। इस सॉन्ग की तरह यह फिल्म भी सुपरहिट हुई थी। आपको बता दें कि इन दोनों ने साथ में इतनी फिल्में है कि लोगों ने इनके अफेयर की चर्चा शुरू कर दी थी। कहा जाने लगा था कि दोनों रिलेशनशिप में है। हालांकि खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav Song) ने इस पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा था कि वह दोनों सिर्फ अच्छे दोस्ते हैं।

गुंजन पंत और खेसारी लाल यादव की शानदार केमिस्ट्री से भरा है यह छठ गीत 

यहां देखिए खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी का ये सॉन्ग…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।