Muzaffarpur Ke Lichi Song: खेसारी लाल यादव के डांस की दीवानी हुईं एक्ट्रेस स्मृति सिन्हा, देखिए ये दमदार सॉन्ग

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का एक सॉन्ग इन दिनों यूट्यूब पर लाखों की संख्या में देखा जा रहा है। इस पॉपुलर सॉन्ग का नाम मुजफ्फरपुर के लीची (Muzaffarpur Ke Lichi) है। इस सॉन्ग में खेसारी लाल यादव माइकल जैक्शन स्टाइल में डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

  |     |     |     |   Updated 
Muzaffarpur Ke Lichi Song: खेसारी लाल यादव के डांस की दीवानी हुईं एक्ट्रेस स्मृति सिन्हा, देखिए ये दमदार सॉन्ग
खेसारी लाल यादव और स्मृति सिन्हा फिल्म प्रतिज्ञा 2 के एक सीन में। (फोटोः यूट्यूब स्टिल)

भोजपुरी सुपरस्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव सॉन्ग भोजपुरी इंडस्ट्री के साथ-साथ यूट्यूब पर भी काफी पॉपुलर हैं। उनके गानों को यूट्यूब पर सबसे ज्यादा सुना जाता है। उनके सॉन्ग को गैर-भोजपुरी भाषी लोग भी सुनते हैं। इन दिनों उनका एक सॉन्ग यूट्यूब पर लाखों की संख्या में देखा जा रहा है। इस पॉपुलर सॉन्ग का नाम मुजफ्फरपुर के लीची (Muzaffarpur Ke Lichi) है। इस सॉन्ग में खेसारी लाल यादव माइकल जैक्शन स्टाइल में डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इसमें उनका साथ एक्ट्रेस स्मृति सिन्हा रेड टॉप में धमाल मचा रही हैं। इस सॉन्ग को खेसारी लाल यादव ने गाया है।

मुजफ्फरपुर के लीची सॉन्ग में खेसारी लाल यादव और स्मृति सिन्हा  (Smriti Sinha Films)का बोल्ड डांस दिखाई दे रहा है। इस सॉन्ग के बोल विनय बिहारी ने लिखा है और इसका म्यूजिक भी विनय बिहारी ने कंपोज किया है। इसका म्यूजिक बहुत ही जबरदस्त है। इसके सॉन्ग को सुनते ही आपके पैर खुद ही थिरकने लगेंगे। खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav Song) का धांसू डांस इस सॉन्ग को और खास बना देता है। इस सॉन्ग को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी ने अपने यूट्यूब चैनल से 16 जुलाई 2015लॉन्च किया है। इस सॉन्ग को अब तक 3 लाख से ज्यादा व्यूज यानी 314,865 मिल चुके हैं।

यहां देखिए खेसारी लाल यादव और स्मृति सिन्हा का ये डांस वीडियो…

भोजपुरी फिल्म प्रतिज्ञा का 2 का गाना

आपको बता दें कि यह पॉपुलर सॉन्ग भोजपुरी फिल्म प्रतिज्ञा 2 (Bhojpuri Film Pratigya 2) का है। इस फिल्म को सुशील कुमार उपाध्याय ने डायरेक्ट किया है, जबकि इसके प्रोड्यूसर संजय यादव, हर्ष तिवारी और अभिषेक तिवारी हैं। इस फिल्म में खेसारी लाल यादव के साथ-साथ भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह, काजल राघवानी, अक्षरा सिंह (Akshara Singh), स्मृति सिन्हा और अनिल सम्राट मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म सुपरहिट हुई थी।

खेसारी लाल यादव के ये सॉन्ग बनाते हैं उन्हें भोजपुरी का सुपरस्टार

यहां देखिए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भोजपुरी बायोपिक में खेसारी लाल यादव निभाना चाहतें हैं ये रोल…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: रमेश कुमार

जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।

ramesh.kumar@hidirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , ,

Leave a Reply