New Bhojpuri song 2020: लॉकडाउन के बीच अक्षरा सिंह का नया गाना ‘ऐ चंदा’ हुआ रिलीज, दर्शकों के बीच मचाया धमाल

भोजपुरी सेंसेशन अक्षरा सिंह (Akshara Singh) का एक नया गाना 'ऐ चंदा' (Ae Chanda) खूब वायरल हो रहा है। दरअसल यह गाना एक नवविवाहिता के विरह की है, जिसके पति उसके पास नहीं हैं। गाने के जरिये अक्षरा सिंह उन्‍हीं को याद कर रही हैं। यह गाना अक्षरा सिंह के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।

लॉकडाउन के बीच अक्षरा सिंह का नया गाना 'ऐ चंदा'

New Bhojpuri song 2020: कोरोनावायरस की वजह से पूरा देश परेशान हैं। इस बीच लोगों के बीच सोशल डिस्टन्सिंग बनी रहे इसीलिए देश में लॉकडाउन जारी किया गया हैं। ऐसे में जो जहा है उसे वही रहने की सलाह दी गई हैं। ऐसे ही लोगों को समर्पित करते हुए भोजपुरी सेंसेशन अक्षरा सिंह (Akshara Singh) का एक नया गाना ‘ऐ चंदा’ (Ae Chanda) खूब वायरल हो रहा है। दरअसल यह गाना एक नवविवाहिता के विरह की है, जिसके पति उसके पास नहीं हैं। गाने के जरिये अक्षरा सिंह उन्‍हीं को याद कर रही हैं। यह गाना अक्षरा सिंह के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।

यह भी पढ़े: Sapna Choudhary ने अपने इस धमाकेदार डांस से फैन्स को बनाया पागल, जिसे देख लोगों में सिंगर के लिए और जागा प्यार

बता दे, इस गाने को खुद अक्षरा सिंह ने ही गाया है। इस गाने का लिरिक्‍स राज कुमार सहनी ने लिखा है, जबकि म्‍यूजिक अजय सिंह बच्‍चा जी ने दिया है। इस गाने से अक्षरा सिंह को बेहद उम्‍मीदें हैं। अक्षरा कहती हैं कि मेरा यह गाना लॉकडाउन में लोगों का मनोरंजन करेगा। इस गाने की शूटिंग बहुत पहले हो गई थी। लॉकडाउन की वजह से इस गाने को रिलीज करने में थोड़ा लेट हुआ। लेकिन मुझे लगता है कि इस वक्‍त यह गाना लोगों द्वारा खूब पसंद किया जाएगा।

अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है वह वह इस समय फैन्स को लॉकडाउन पालन करने का अपील करते नजर आती रहती हैं। हालही में एक्ट्रेस ने बिहार सरकार के मुख्‍यमंत्री राहत कोष में सबसे पहले एक लाख रूपए भी डोनेट किया था। वही एक्ट्रेस को गरीबों में मास्क और जरूरत की चीजें भी बाटते देखा गया था।

यह भी पढ़े: सुनिधि चौहान ने बेटे के साथ गाया दिल छू लेने वाला गाना, बच्चे की मासुमियत देख खुश हो जाएंगे आप

यहाँ देखे हिंदी रश का ताजा वीडियो: