Loan Pe Phone: निरहुआ-आम्रपाली दुबे की जोड़ी ने नए साल पर मचाया धमाल, ‘लोन पे फोन’ गाने से छाए दोनों स्टार

Loan Pe Phone Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा में जोड़ी की जाए तो सबसे पहले दिनेश लाल यादव  (Dinesh Lal Yadav) उर्फ़ निरहुआ और आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) की बात की जाती है। इन दोनों स्टार ने भोजपुरी सिनेमा को कई हिट फ़िल्में दी हैं। इस बार नए साल के मौके पर निरहुआ और आम्रपाली दुबे के गाने 'लोन पे फोन'ने धमाल ही मचा दिया है।

निरहुआ और आम्रपाली दुबे की तस्वीर (फोटो: इंस्टाग्राम)

भोजपुरी सिनेमा में जोड़ी की जाए तो सबसे पहले दिनेश लाल यादव  (Dinesh Lal Yadav) उर्फ़ निरहुआ (Nirahua) और आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) की बात की जाती है। इन दोनों स्टार ने भोजपुरी सिनेमा को कई हिट फ़िल्में दी हैं। इनकी जोड़ी दर्शकों पर जमकर जादू चलाती है। इस बार नए साल के मौके पर निरहुआ और आम्रपाली दुबे के गाने ‘लोन पे फोन’ (Loan Pe Phone) ने धमाल ही मचा दिया है।

निरहुआ (Nirahua) और यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) के नए गाने ‘लोन पे फोन’ ने रिलीज होने के कुछ देर बाद ही दर्शकों पर पाना जादू चला दिया। गाने में देखते ही देखते हजारों लोगों ने देख लिया। वहीं इस गाने पर फैंस के रिएक्शन भी देखने को मिल रहे हैं। इस को आशीष वर्मा ने संगीत दिया है वहीं इसके बोल प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं।

PHOTOS: आम्रपाली दुबे लहंगा पहन दुल्हन की तरह हैं तैयार, लिखा सबकी बारातें आईं तो रानी ने दिया मजेदार जवाब

भोजपुरी फिल्म अवार्ड में भी दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी का जलवा देखने को मिला। जहां निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को लेकर बातचीत भी की। निरहुआ कहा कि आम्रपाली दुबे में सबसे अच्छी बात ये है कि वो किसी भी फिल्म को सबसे पहले ऑडियंस के लिए चुनती हैं। वो फिल्म को किसी निर्देशक, एक्टर, प्रोड्यूसर या अन्य के लिए नहीं बनता हैं। उनकी पहली प्राथमिकता फिल्म की ऑडियंस ही होती है ।

निरहुआ संग लंदन में रोमांस करते दिखीं यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे, इस अंदाज में नजर आईं एक्ट्रेस मधु शर्मा

वहीं जब आम्रपाली दुबे से निरहुआ के बारे में। सबसे अच्छी बात पूछी गई तो उन्होंने कहा कि दिनेश जी की सबसे अच्छी बात यही है कि वह एक खुली किताब हैं। उनके बारे में उनके फैंस सभी बातें जानते हैं। दिनेश जी के बारे में जितना ऑडियंस जानती हैं उतना ही मैं जानती हूँ।

निरहुआ और आम्रपाली ने भोजपुरी सिनेमा को कई हिट फ़िल्में दी हैं। इन दोनों की जोड़ी को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है। बता दें हाल ही में निरहुआ को उत्तर प्रदेश सरकार का सर्वोच्च सम्मान यश भारती से सम्मानित किया।

दिनेश लाल यादव-आम्रपाली दुबे की फिल्म निरहुआ चलल लंदन यूट्यूब पर हुई लॉन्च, महज दो दिन में मिले इतने लाख व्यूज

यहां देखिए, भोजपुरी गाना लोन पे फोन…

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.