Nirahua Bhojpuri Song: निरहुआ के नए भोजपुरी गाने ‘पिया कलकोतिया’ ने मचाया धमाल

'निरहुआ' (Dinesh Lal Yadav) और आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) का एक गाना इस समय सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। इस गाने में निरहुआ ने अपनी शानदार आवाज से फैंस को दीवाना बना दिया है।

निरहुआ के गाने का पोस्टर

Nirahua Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) में बेस्ट जोड़ियों में से एक दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ (Dinesh Lal Yadav) और आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) का एक गाना इस समय सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। इस गाने में निरहुआ ने अपनी शानदार आवाज से फैंस को दीवाना बना दिया है।

दिनेश लाल यादव उर्फ़ निरहुआ के ‘पिया कलकोतिया’ गाने ने धूम मचा दी है। इस गाने को खूब पसंद किया जा रहा है। निरहुआ के फैंस इस गाने को जमकर सुन रहे हैं। इस गाने में निरहुआ ने अपनी आवाज के जादू से लोगों पर एक अलग ही जादू चला दिया है। ‘पिया कलकोतिया’ गाने का संगीत धनंजय मिश्रा ने बनाया है। जबकि इसके बोल पवन पांडेय ने लिखे हैं।

Anjor Kare India Mein Bhojpuri Song: निरहुआ-आम्रपाली दुबे की जोड़ी का फिर चला जादू, गाना हो रहा है वायरल

दिनेश लाल यादव उर्फ़ निरहुआ का धमाकेदार सॉन्ग:

इस समय निरहुआ के बहुत से गाने इंटरनेट पर धमाल मचाए हुए हैं। इन गानों की लिस्ट अब और भी लंबी होती जा रही है। निरहुआ और आम्रपाली दुबे का एक गाना और भी पसंद किया जा रहा है। इस गाने के बोल ‘गोरी तेरी कमर लचकुवा’ हैं।

वायरल हो रहा गाना निरहुआ की फिल्म ‘निरहुआ चलल लंदन’ का है। इस गाने में निरहुआ और आम्रपाली दुबे की केमिस्ट्री खूब जम रही है। ‘गोरी तेरी कमर लचकुवा’ नाम से ये गाना यूट्यूब पर ताबड़तोड़ व्यूज बटोर रहा है। ये गाना यूट्यूब की ट्रेंडिंग भोजपुरी गानों की लिस्ट में भी आ गया है।

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.