Nirahua Bhojpuri Song:निरहुआ ने काजल राघवानी संग खेतों में किया रोमांस,8 करोड़ बार देखा गया Video

निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी को दर्शक खूब पसंद करते हैं। इनकी फ़िल्में और गाने रिलीज होने के साथ ही धमाल मचा देते हैं। वहीं अब निरहुआ ने अपनी जोड़ी काजल राघवानी के साथ बनाई है। जिसमें वह खेत में रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

'हम हैं पिया जी के' सॉन्ग पोस्टर

Nirahua Bhojpuri Video Song: भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) में दिनेश लाल यादव उर्फ़ निरहुआ (Nirahua) और आम्रपाली दुबे (Aamrapali dubey) की जोड़ी को सुपरहिट जोड़ियों में टॉप पर रखा जाता है। निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी को दर्शक खूब पसंद करते हैं। इनकी फ़िल्में और गाने रिलीज होने के साथ ही धमाल मचा देते हैं। वहीं अब निरहुआ ने अपनी जोड़ी काजल राघवानी के साथ बनाई है। जिसमें वह खेत में रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

वायरल वीडियो में सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ काजल राघवानी की जोड़ी शानदार लग रही है। दोनों स्टार खेत में रोमांस करते हु दिखाई दे रहे हैं। ये भोजपुरी गाना है तो काफी पुराना, लेकिन हाल ही में यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। काजल और निरहुआ का वायरल हो रहा ये भोजपुरी गाना फिल्म ‘पटना से पाकिस्तान’ (Patna Se Pakistan) का है।

Anjor Kare India Mein Bhojpuri Song: निरहुआ-आम्रपाली दुबे की जोड़ी का फिर चला जादू, गाना हो रहा है वायरल

निरहुआ और काजल राघवानी का वायरल वीडियो यहां देखें:

गाने ‘हम हैं पिया जी के’ (Hum Haeen Piya Ji Ke Patar Tiriywa) को भोजपुरी दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। ये गाना यूट्यूब (YouTube) पर जबरदस्त ट्रेंड कर चुका है। वहीं अब एक बार फिर से ये गाना लोगों के बीच छा गया है। इस गाने को अब तक 8 करोड़ से भी ज्यादा बार देखा है।

वायरल गाने में काजल राघवानी का जोरदार अंदाज देखने को मिल रहा है। एक तरफ काजल, लाल और पीले रंग के लहंगे में दिखाई दे रही हैं, वहीं दूसरी तरफ निरहुआ लाल शर्ट में जंच रहे हैं। ये दोनों खेतों में डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं इन दो सुपरस्टार्स का भोजपुरी अंदाज सभी को खूब पसंद आ रहा है।

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.